WWE दिग्गज Batista ने किया बहुत बड़ा खुलासा, बताया क्यों वो हॉल ऑफ फेम 2023 में शामिल होने से चूक गए?

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Batista: WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल होने को लेकर दिग्गज बतिस्ता (Batista) लगातार चर्चा में बने हैं। दरअसल साल 2020 में उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाना था लेकिन कोविड के कारण सेरेमनी नहीं हो पाई थी। तब से ये चीज अधर में लटकी हुई है। कहा जा रहा था कि इस साल ये काम किया जाएगा लेकिन नहीं हो पाया। अब खुद बतिस्ता ने खुलासा किया है कि वो इस साल हॉल ऑफ फेम सेरेमनी में शामिल क्यों नहीं हो पाए।

हाल ही में "CoolKicks" के साथ स्नीकर्स की खरीदारी करते समय बतिस्ता ने चर्चा की कि लॉस एंजेलिस में इस साल का समारोह उनके कार्ड में क्यों नहीं था। उन्होंने बताया,

मैं साउथ अफ्रीका में था। मुझे हॉल ऑफ फेम में जाना था लेकिन मैं फिल्म में था जिसके लिए मैं प्रतिबद्ध था। मैं इस चीज से बाहर नहीं निकल पाया।

बतिस्ता अब हॉलीवुड के भी बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। उनके पास बहुत सारे प्रोजेक्ट हैं। बिजी शेड्यूल के कारण वो हॉल ऑफ फेम में शामिल नहीं हो पाए। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अगले साल उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

Batista shaves his beard 😎
View image on Twitter

WWE WrestleMania 35 में बतिस्ता ने लड़ा था अपना अंतिम मैच

बतिस्ता आए दिन अपने लुक में बदलाव कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दाढ़ी कटवाकर लुक में थोड़ा बदलाव किया है। उन्हें प्रो-रेसलिंग से रिटायरमेंट लिए हुए करीब चार साल हो गए हैं। WWE रिंग में उन्होंने अपना अंतिम मैच साल 2019 में WrestleMania 35 में लड़ा था। WWE दिग्गज ट्रिपल एच के साथ उनका जबरदस्त मैच हुआ था। इस मुकाबले में उनकी हार हुई थी। WWE रिंग में भी उन्होंने बहुत नाम कमाया था।

बतिस्ता को हॉल ऑफ फेम में शामिल करने को लेकर WWE ने भी कुछ ना कुछ प्लान बनाया होगा। अब साल 2024 में ये कारनामा किया जा सकता है। फैंस भी इस चीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द ये चीज हो जाए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment