WWE Raw में दुश्मनों को बेरहमी से ध्वस्त करने वाले खतरनाक रेसलर के लिए कंपनी ने तैयार किया बड़ा प्लान, Netflix एरा में मिलेगा तगड़ा पुश

WWE के खतरनाक रेसलर पर होगा सभी का फोकस
WWE के खतरनाक रेसलर पर होगा सभी का फोकस

WWE Focus Bron Breakker: WWE हमेशा रोस्टर में नए टैलेंट्स को लाने के प्रयास में रहता है। आप सभी को पता है कि WWE रॉ (Raw) बहुत जल्द नेटफ्लिक्स में प्रवेश कर जाएगा। इसके लिए कंपनी ने अब एक नए टैलेंट के ऊपर अपने नज़रें गड़ा दी हैं, जिसका नाम ब्रॉन ब्रेकर (Bron Breakker) है।

Ad

WWE अब अपने फैंस के लिए नए युग की शुरूआत कर रहा है। नेटफ्लिक्स पर रेड ब्रांड के जाने से कंपनी को कुछ बड़े फैसले भी लेने पड़ेंगे। ट्रिपल एच ने मौजूदा समय में कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए टॉप सुपरस्टार के रूप में कोडी रोड्स को चुना है। उनका ये फैसला अच्छा भी रहा क्योंकि फैंस की प्रतिक्रियाएं और मर्चेंडाइज सेल में तगड़ी बढ़ोत्तरी हुई है।

एक कंपनी तब सफल होती है जब वो फ्यूचर में नए सुपरस्टार्स के ऊपर अपना जोर देती है। WWE द्वारा पहले भी ऐसा ही किया जाता था और आगे भी ऐसा ही किया जाएगा। WrestleVotes के अनुसार WWE द्वारा अब मेन रोस्टर में ब्रॉन ब्रेकर के ऊपर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने दूसरी जनरेशन के सुपरस्टार के लिए अपने प्लान तैयार कर लिए हैं। कंपनी जब नेटफ्लिक्स एरा में प्रवेश करेगी तो उनके ऊपर ज्यादा फोकस किया जाएगा। ये भी बताया गया है कि ब्रेकर की स्पीड और लुक WWE का बड़ा सुपरस्टार बनने के लिए परफेक्ट है। कंपनी इस चीज को नज़रअंदाज नहीं करना चाहती है।

Ad

WWE मेन रोस्टर में ब्रॉन ब्रेकर का दमदार प्रदर्शन जारी

ब्रेकर ने NXT में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था। वहीं से वो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे। फैंस को पता चल गया था कि वो बड़ा सुपरस्टार बनने के काबिल है। मेन रोस्टर में आने के बाद भी उनका प्रभावी प्रदर्शन जारी है। रेड ब्रांड में अपने दुश्मनों के ऊपर उन्होंने अभी तक कहर बरपाया है।

ब्रॉन ब्रेकर जैसे टैलेंट के ऊपर WWE का हमेशा ध्यान रहता है। कई लोगों का तो ये भी कहना है कि ब्रेकर आगे जाकर ब्रॉक लैसनर की जगह ले सकते हैं। खैर रिपोर्ट से एक बात पता चल गई है कि कंपनी अब उन्हें फ्यूचर सुपरस्टार के तौर पर देख रही है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications