WWE न्यूज़: बिग शो ने बताया कि असहज स्थिति में भी उन्हें रैसलमेनिया में करनी पड़ी थी फाइट

Enter caption

बिग शो ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान हुए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें रैसलमेनिया में किस असहज स्थिति में फाइट करनी पड़ी थी। रैसलमेनिया बेशक दुनिया के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक माना जाता है। जिस पर होने वाले कार्यक्रम को देखने करोड़ों की संख्या में दर्शक आते हैं। कई पहलवानों के लिए एक बहुत बड़ा मंच होता है। जिसमें वह अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं तथा यह उनके लिए एक किसी विशेष क्षण से कम नहीं होता है। जिसमें वो लाखों दर्शकों के बीच में फाइट करते हुए नजर आते हैं।

हाल ही में बिग शो ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि, उन्हें रैसलमेनिया में किस असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था। जो उनके लिए एक सर्वश्रेष्ठ साबित हुई थी। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्हें 40 मीटर रेशम की रस्सी के साथ मजबूती से बांध किया गया था।

बिग शो ने बताया कि वह यह स्थिति कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने बताया कि जब 40 मीटर के साथ मजबूती से बांधा गया था। और उसके बाद कुश्ती की थी। उसकी हालत मुझे ही पता थी कि मैं किस तरह फाइट कर पा रहा हूं। उस समय मेरे होश उड़ गए थे। उन्होंने यह भी पता है कि उन्हें किस तरह पानी में पैक किया गया था। और उन्होंने बताया कि मुझे उस समय उस चीज से कसा गया था जो बेहद मजबूती से कसती है। उन्होंने यह भी स्वीकारा कि उन्हें उस दिन बेहद दर्द और असुविधा का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि वह इस फाइट को पूरा कर पाएंगे या नहीं। लेकिन उन्होंने इस दौरान यह भी साबित किया कि वह अपने काम को लेकर तथा दर्शकों के मनोरंजन के लिए वह कितने इच्छुक हैं।

बिग शो अभी स्मैकडाउन लाइव में परफॉर्म कर रहे है। अगले साल तक वो WWE से रिटायरमेंट ले सकते हैं।

WWE की सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Quick Links