इस साल की रॉयल रंबल को अब बस कुछ ही दिन बचे हुए है। फैंस के बीच इसके लिए उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। रॉयल रम्बल पीपीवी का मुख्य आकर्षण रम्बल मैच होता है। जिसमें सामान्यता 30 रैसलर हिस्सा लेते हैं जो करीब डेढ़ से 2 मिनट से समय अंतराल पर रिंग में एंट्री करते हैं। रॉयल रम्बल चौंकाने वाली एंट्री और सरप्राइज़ डैब्यू के लिए जाना जाता है।
कई बड़े सुपरस्टार्स ने हमेशा सरप्राइज देकर फैंस को चौंकाया है। कुछ ऐसा ही साल 2015 के रॉयल रंबल में हुआ था। बूगीमैन ने इस रॉयल रंबल मैच में सरप्राइज एंट्री की थी। बूगीमैन आखिरी बार WWE रिंग में 2015 के रॉयल रम्बल मैच में नजर आए थे। बूगीमैन ने 7वें रैसलर के रूप में रिंग में एंट्री की, उस समय रिंग में ब्रे वायट मौजूद थे, लेकिन ब्रे वायट ने जल्द ही उनको एलिमिनेट कर दिया। वो सिर्फ 47 सेकेंड तक ही रिंग में टिक पाए।
बूगीमैन को लेकर कई बार अफवाहें सामने आई थी कि वो WWE रिंग में फिर से नजर आ सकते हैं। बूगीमैन फिलहाल WWE के साथ लैजेंड्स कॉन्ट्रैक्ट पर हैं और वो खास मौकों पर शिरकत करते हुए ही नजर आते हैं।
एक बात तय है बूगीमैन जब से WWE में आए हैं वो फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहे। बूगीमैन 2005-07 के बीच स्मैकडाउन रोस्टर का काफी अहम हिस्सा था। साल 2009 में उन्हें कंपनी से रिलीज कर दिया गया। उसके बाद से ही बूगीमैन इंडीपेंडेंट प्रोमोशंस के लिए काम कर रहे हैं। रिंग में हर कोई रैसलर उनसे डरता था। कई बड़े सुपरस्टार्स को उन्होंने हरा दिया था। वो केंचुए लेकर आते थे। जीतने के बाद वो इन केंचुओं को अपने प्रतिद्वंदी के ऊपर डाल देते थे। इसी वजह से बूगीमैन काफी फेमस थे। उनकी एंट्री ही उनकी खास मानी जाती हैं।
Get WWE News in Hindi Here
Published 02 Jan 2019, 14:30 IST