Raw में सैथ रॉलिंस की एंट्री को लेकर हुई WWE से बड़ी गलती

Ankit
fltsdur-1495625726-800

रॉ और स्मैकडाउन के एपिसोड के बाद हम आपको हमेशा बताते है कि शो के दौरान क्या गलतियां हुई हैं। वैसे रॉ और स्मैकडाउन को बनाने में काफी मेहनत लगती है लेकिन फिर भी छोटी से लेकर बड़ी गलतियां इस दौरान हो जाती है। दरअसल, इस हफ्ते की रॉ में WWE प्रोडक्शन ने सैथ रॉलिंस की एंट्री पर बड़ी गलती कर दी। जब रॉलिंस एंट्री कर रहे थे तब ग्राफिक्स ने गलती से उनकी एंट्री में हल्क होगन या फिर कर्टिस एक्सल का ग्राफिक्स चला दिया जो काफी शर्मनाक था। हालांकि आप तस्वीर में साफ देख सकते हैं कि एक रेड और पिला रंग रॉलिंस की एंट्री पर दिख रहा है जो हल्क होगन का ट्रेड मार्क है। इस ग्राफिक्स में बड़ा-बड़ा L शब्द दिख रहा है जिससे अंदाजा हो सकता है कि ये होगन का है। हल्क होगन को कंपनी से लगभग दो साल पहले निकाल दिया गया था। हल्क होगन की कुछ सेक्स टेप्स बाहर आ गई थी जिसके कारण उन्हें इसका खामियाजा भूगताना पड़ा। वहीं WWE ने हल्क होगन को अपने सभी रिकोर्ड से हटा दिया। अभी तक होगन की वापसी सिर्फ अफवाहें ही है। इतनी ही नहीं सैथ रॉलिंस के साथ ग्राफिक्स के अलाव एंट्री थीम पर भी गलती हुई है। रॉ के मेन इवेंट में कर्ट एंगल ने सैथ रॉलिंस-रोमन रेंस बनाम ब्रे वायट-समोआ जो का मैच रखा था। पहले रिंग में ब्रे वायट ने एंट्री की लेकिन उसके बाद समोआ जो की एंट्री पर सैथ रॉलिंस का म्यूजिक बज गया हालांकि कुछ सेकेंड बाद थीम को बंद कर दिया गया लेकिन फैंस के लिए ये काफी चौंकाने वाला था। म्यूजिक और सुपरस्टार को देखते हुए रिंग अनाउंसर ने मामले को संभालते हुए समोआ जो का ही नाम लिया। वैसे जब टैग टीम मैच होता है तो पहले एक टीम के सुपरस्टार्स आते है फिर दूसरी टीम के लेकिन इस बार गलती से एक के बाद एक अलग-अलग थीम बज गई। खैर, WWE में अक्सर कुछ ना कुछ गलता होता रहता है इसमें कोई शक नहीं है कि फैंस को अच्छा शो दिखाने के कारण ये सभी होता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications