साल 2012 से 2018 के बीच ब्रॉक लैसनर के 10 शानदार मैच

WWE में अब ब्रॉक लैसनर कुछ ही दिनों के मेहमान हैं। समरस्लैम के बाद वो शायद ही यहां नजर आएंगे। साल 2012 में जब से ब्रॉक लैसनर ने वापसी की तब से वो काफी सफल रहे हैं। काफी अच्छे मैच उन्होंने यहां दिए है। जॉन सीना, बिग शो, अंडरटेकर, गोल्डबर्ग और ट्रिपल एच, एजे स्टाइल्स, रैंडी ऑर्टन जैसे सुपरस्टार्स को उन्होंने मात दी है। और इनके साथ मैच भी काफी अच्छे रहे हैं।

Ad
समरस्लैम में रोमन रेंस के साथ ब्रॉक लैसनर का अंतिम मैच होगा। साल 2004 से पहले भी उन्होंने काफी शानदार मैच लड़ें। लेकिन असली करियर देखा जाए तो 2012 के बाद ही शुरू हुआ। पिछले तीन चार सालों में उन्होंने काफी शानदार मैच फैंस को दिए हैं। आइए 2012 से लेकर 2018 तक ब्रॉक लैसनर के कुछ ऐसे ही शानदार मैचों के बारे में।
Ad

ब्रॉक लैसनर VS गोल्डबर्ग (सर्वाइवर सीरीज 2016)

गोल्डबर्ग ने इस दौरान दोबारा WWE में वापसी की। और उन्होंने सबसे पहले निशाना लैसनर को बनाया। इन दोनों का मुकाबला पहले से काफी प्रसिद्ध था। लैसनर को इस मैच में बुरी हार का सामना करना पड़ा था। मात्र 86 सेकंड में लैसनर यहां हार गए। लेकिन ये फैंस के लिए शानदार पल था क्योंकि दो दिग्गज रिंग में आमने सामने थे। ये लैसनर के जीवन का सबसे अच्छा मैच था।

youtube-cover
Ad


ब्रॉक लैसनर VS गोल्डबर्ग (रैसलमेनिया 34)

youtube-cover
Ad


सर्वाइवर सीरीज का बदला लैसनर ने रैसलमेनिया में लिया। ये मैच काफी शानदार रहा। 10 मिनट तक ये मैच चला। अंत में लैसनर ने जीत हासिल की और नए यूनिवर्सल चैंपियन बने। ये एक शानदार रैसलमेनिया मोमेंट था। इसके बाद गोल्डबर्ग भी WWE से चले गए।

ब्रॉक लैसनर VS रोमन रेंस (रैसलमेनिया 31)

youtube-cover
Ad


अगर देखा जाए तो ये मैच सबसे नंबर वन की पोजिशन में आता हैं। रैसलमेनिया के मेन इवेंट में ये मैच हुआ था। इस मैच में दोनों सुपरस्टार्स ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच के बाद तो फैंस लैसनर के दीवाने हो गए। हालांकि दोनों सुपरस्टार्स को निराशा हासिल हो गई थी। सैथ रॉलिंस ने मौके का फायदा उठाकर अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन कर लिया था। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने फैंस को दिल जीत लिया था।

ब्रॉक लैसनर VS ट्रिपल एच (समरस्लैम 2012)

youtube-cover
Ad


ये ब्रॉक लैसनर का ड्रीम मैच था। ये मैच काफी लंबा चला। लैसनर ने यहां ट्रिपल एच का हाथ भी तोड़ दिया था लेकिन ट्रिपल ने इसके बाद भी हार नहीं मानी। लो ब्लो का इस्तेमाल बाद में लैसनर ने किया था। इसी साल लैसनर ने WWE में वापसी भी की थी। और साल का सबसे बेहतरीन मैच था।

एजे स्टाइल्स VS ब्रॉक लैसनर (सर्वाइवर सीरीज 2017)

youtube-cover
Ad


इस मैच ने फैंस का दिल जीत लिया था। चैंपियन VS चैंपियन मैच में ब्रॉक लैसनर ने जीत हासिल की लेकिन ये इतिहास के सबसे अच्छे मैचों में शुमार हो गया। एजे स्टाइल्स ने जबरदस्त तरीके से लैसनर का सामना किया था। लैसनर को भी काफी मेहनत करनी पड़ी थी। इस मैच ने शो में चार चांद लगा दिए थे।

ब्रॉक लैसनर vs ट्रिपल एच (रैसलमेनिया 29)

youtube-cover
Ad


ये मैच हमेशा के लिए रैसलमेनिया मोमेंट बन गया था। दोनों ने एक दूसरे पर खूब हमला किया था। काफी लंबा ये मैच चला था। रैसमेनिया में इससे अच्छा मैच नहीं देखने को मिल सकता हैं। इन दोनों की दुश्मनी पहले से चल रही थी। ट्रिपल एच ने भी अपना बदला लिया लेकिन लैसनर ने बाजी मार ली। लैसनर ने अंत में ट्रिपल एच की जमकर धुनाई की थी।

ब्रॉक लैसनर vs अंडरटेकर (हैल इन ए सैल 2015)

youtube-cover
Ad


करीब 12 साल बाद इन दोनों के बीच मैच हुआ था। इससे पहले 2002 में नो मर्सी में इन दोनों को मुकाबला हुआ था। लैसनर और अंडरटेकर दोनों एक रिंग में अगर आ जाएं तो सोचिए उस मैच में क्या होगा। फैंस को इससे अच्छा मैच कभी नहीं मिल सकता था। ये फैंस के लिए ड्रीम मैच था। और दोनों सुपरस्टार्स ने कोई कमी यहां नहीं छोड़ी।

ब्रॉक लैसनर vs जॉन सीना (एक्सट्रीम रूल्स 2012)

youtube-cover
Ad


इन दोनों की फ्यूड WWE में काफी प्रसिद्ध हुई थी। लैसनर ने इस मैच में जॉन सीना को काफी पीटा था। रैफरी को कई बार बचाव करने आना पड़ा था। ऐसा लग रहा था जैसे सच में लैसनर बदला ले रहे है। इन दोनों ने इस मैच को शानदार मैचों की लिस्ट में डाल दिया था।

सैथ रॉलिंस VS जॉन सीना VS ब्रॉक लैसनर ( रॉयल रंबल 2015)

youtube-cover
Ad


वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए इन तीनों के बीच ये जबरदस्त मुकाबला हुआ था। लैसनर ने इसमें जोरदार प्रदर्शन किया था। सैथ रॉलिंस और जॉन सीना ने लैसनर की बहुत पिटाई की थी। खासतौर पर सैथ रॉलिंस ने लेकिन बाद में लैसनर ने भी अपना खतरनाक रूप दिखाया था।

सीएम पंक vs ब्रॉक लैसनर (समरस्लैम 2013)

youtube-cover
Ad


ये वो दौर था जब फैंस कंन्फ्यूज हो जाते थे कि लैसनर को सपोर्ट करें या फिर सीएम पंक को। इन दोनों ने WWE यूनिवर्सल को समरस्लैम में शानदार मैच दिया था। इन दोनों की फ्यूड को WWE में सबसे अच्छा माना जाता हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications