लैजेंड ने बताया कि पहली बार ब्रॉक लैसनर को देखने के बाद विंस मैकमैहन ने क्या कहा था?

द जिम रॉस रिपोर्ट में लैजेंड्री कमेंटेटर जिम रॉस ने विंस मैकमैहन और ब्रॉक लैसनर के बारे में बात की है। जिम रॉस ने बताया कि विंस मैकमैहन एंगरी वाइकिंग (समुद्री डाकुओ का नेता) से ब्रॉक लैसनर की तुलना करते है। लैसनर ने WWE में साल 2002 में डेब्यू किया था। WWE चैंपियनशिप उन्होंने तीन बार हासिल की। 2002 में किंग ऑफ द रिंग भी वो बने थे। साल 2004 में लैसनर ने कंपनी छोड़कर UFC ज्वॉइन किया। साल 2012 में फिर उन्होंने WWE में वापसी की। फिर उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप और यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। समरस्लैम 2018 में रोमन रेंस ने उन्हें हराकर उनके रिकॉर्ड को तोड़ा। 504 दिन से लैसनर यूनिवर्सल चैंपियन थे। जिम रॉस ने कहा लैसनर पहली बार 1999 के समरस्लैम में बैकस्टेज में आए थे। ये लैसनर के होमटाउन में हुआ था। उन्होंने कहा कि,"लैसनर इस इवेंट में आए थे। हम उन्हेें आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। हमारा टारगेट लैसनर पर था कि वो मिल जाए। और ऐसा हुआ भी। हमें अपना गॉय मिल गया था। वो शो में आ गए थे और इससे पहले मुझे नहीं लगता है कि वो कभी किसी इवेंट में गए थे। इसके बाद विंस मैकमैहन ने उन्हें देखा। लैसनर साइड में खड़़े हुए थे। विंस मैकमैहन उन्हेंं देखकर यहीं कहा था कि वो एंगरी वाइकिंग लग रहे है। इसके बाद विंस मैकमैहन ने उनका हाथ थाम लिया। इसके बाद बताने की जरूरत नहीं है कि ब्रॉक लैसनर ने क्या कर दिखाया।"

इस समय लैसनर WWE से बाहर चल रहे है। समरस्लैम में रोमन रेंस ने उन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हरा दिया था। अब वो WWE में कब नजर आएंगे इसका पता नहीं है। UFC में अगले साल उनका मुकाबला डेनियल के साथ भी होना है। किसी बड़े इवेंट में अब वो सीधे नजर आ सकते है। फैंस उन्हें दोबारा रिंग में देखऩा चाहते है।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications