Wrestlemania 34 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस का हो सकता हैं मुकाबला

WWE में ब्रॉक लैसनर के इतने लंबे समय तक एक मेन किरदार के तौर पर रहने का कारण ये है कि वो हमेशा रोमन रेंस से ऊपर रहे है। 2012 में वापसी के बाद से ही वो कंपनी में एक मेन रोल के तौर पर काम कर रहे है। लेकिन प्रो रैसलिंग जर्नलिस्ट डेव मैल्टजर के अनुसार WWE का प्लान रोमन रेंस के साथ हमेशा ही रहा है। पूर्व UFC हैवीवेट चैंपियन और कई बार WWE वर्ल्ड चैंपियन ब्रॉक लैसनर को हमेशा आगे की ओर एक बड़ी चीज के लिए रैफर किया गया है। ब्रॉक लैसनर इस समय रोमन रेंस को रिप्लेश कर रहे है जो कि हमेशा कंपनी के फ्यूचर के तौर पर काम करते है। यहीं वजह है कि रैसलमेनिया 34 में कंपनी रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का मुकाबला करा सकती है। फिलहाल फैंस के दिमाग में लैसनर एक मॉनस्टर के रूप में काम कर रहे है। और WWE अब उन्हें इस रूप से नीचे खींचने के लिए लगा हुआ है। क्योंकि WWE में इस समय ब्रॉक लैसनर का मुकाबला करना बहुत ही मुश्किल है। ब्रॉक लैसनर 2012 में WWE में वापस आए। उन्होंने तब से WWE में लगातार काम किया है। और उनके फ्यूचर के लिए भी WWE ने काफी प्लानिंग की है। WWE मैनेजमेंट ने ये भी प्लानिंग की है कि अगले मुकाबले उनके रोमन रेंस के साथ होंगे। डेव मैल्टजर के अनुसार,"लैसनर को मॉनस्टर बनाना, किसी के खिलाफ ना हारना और उसके बाद रोमन रेंस से मुकाबला कर उन्हें हरा देना। ये सब प्लानिंग ब्रॉक लैसनर का फ्यूचर है। वैसे अगले साल लैसनर का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है। और WWE उन्हें री-साइन करने का विचार कर रही है। मैल्टजर ने कहा कि विंस मैकमैहन इस पर विचार कर रहे है। फिलहाल ब्रॉक लैसनर गोल्डबर्ग का मुकाबला रैसलमेनिया 33 में करेंगे। इन दोनों के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। और रैसलमेनिया में रोमन रेंस और अंडरटेकर का मुकाबला भी सबसे बड़ा मैच होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications