SmackDown के बाद WWE ने John Cena और Roman Reigns का बड़ा मैच किया रद्द, 8 Superstars के बीच होने वाला था बवाल

Pankaj
WWE SmackDown में मचा जबरदस्त बवाल
WWE SmackDown में मचा जबरदस्त बवाल

John Cena: WWE SmackDown के मेन इवेंट में इस बार जॉन सीना (John Cena) एक्शन में नज़र आए। शो के बाद भी वो डार्क मैच का हिस्सा रहने वाले थे। इसमें रोमन रेंस भी शामिल थे। WWE ने अंतिम समय में इस मुकाबले को रद्द कर दिया।

Ad

SmackDown के मेन इवेंट में इस हफ्ते केविन ओवेंस और जॉन सीना का मुकाबला रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के साथ हुआ। कुछ हफ्ते पहले इस मैच का ऐलान कर दिया गया था। मुकाबले में फैंस को मजा आया। अंत में सीना और ओवेंस ने जीत हासिल की। केविन ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया।

WWE SmackDown ऑफ एयर होने के बाद सैमी ज़ेन पर हुआ खतरनाक अटैक

शो के बाद द ब्लडलाइन ने जॉन सीना और केविन ओवेंस के ऊपर अटैक किया। इन दोनों को बचाने के लिए शेमस और मैकइंटायर ने एंट्री की। यहां से 8 मैन टैग टीम डार्क मैच होने वाला था। अंत में ये मैच नहीं हुआ। सीना और ओवेंस ने रिंग में अकेले पड़े सैमी ज़ेन को धराशाई किया। जॉन ने इसके बाद फैंस को संबोधित किया।

Sean Ross Sapp की रिपोर्ट के अनुसार इस मैच को रद्द कर दिया गया था। द ब्लडलाइन ने बहुत जल्द सीना के ऊपर अटैक कर दिया था। इस वजह से ही WWE को अंतिम समय में अपना निर्णय बदलना पड़ा।

Ad

पिछले साल SummerSlam में जॉन सीना को रोमन रेंस के खिलाफ हार मिली थी। इस बार जॉन ने अपना बदला ले लिया। सीना ने इस साल का अंत शानदार अंदाज में किया।

youtube-cover
Ad

साल 2022 रोमन रेंस के लिए अच्छा रहा। हालांकि अंतिम शो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। रेंस का फोकस अब WrestleMania 39 पर होगा। इस मेगा इवेंट में रोमन रेंस का मैच किसके साथ होगा ये अभी पता नहीं है। कहा जा रहा है कि द रॉक और रोमन रेंस के बीच मुकाबला हो सकता है। ऐसा हुआ तो फिर ये फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा। कुछ ही महीनों में इस बात का खुलासा हो जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications