WWE ने बनाया बहुत बड़ा रिकॉर्ड, Stephanie McMahon ने फैंस और Superstars को कहा धन्यवाद

Ujjaval
WWE के बड़े रिकॉर्ड को लेकर स्टैफनी मैकमैहन ने दी अहम जानकारी
WWE के बड़े रिकॉर्ड को लेकर स्टैफनी मैकमैहन ने दी अहम जानकारी

Stephanie McMahon: WWE की CEO स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie McMahon) ने हाल ही में काफी बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, उन्होंने WWE द्वारा बनाए गए नए रिकॉर्ड को लेकर बात की है। कुछ समय पहले ही स्टैफनी के हाथ में WWE की कमान दी गई थी। विंस मैकमैहन को लेकर कई सारे विवाद चल रहे थे और इसी वजह से उन्होंने अपने पद पर से हटने का निर्णय लिया था।

स्टैफनी मैकमैहन के आने से WWE फैंस खुश थे। हाल ही में स्टैफनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए एक कीर्तिमान हासिल करने को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि WWE के यूट्यूब चैनल पर 70 बिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं और यह काफी बड़ी बात है। WWE दुनिया का 7वां चैनल बन गया है जिसने इतने व्यूज हासिल किए हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा,

"WWE के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ने 70 बिलियन व्यूज पार कर लिए हैं और यह ऐसा करने वाला 7वां ही चैनल है! हमारे सभी सुपरस्टार्स, फैंस और WWE मीडिया टीम को शानदार कंटेंट बनाने और इसे पूरी दुनिया में मौजूदा हमारे फैंस के बीच भेजने के लिए धन्यवाद!"

यह रहा स्टैफनी मैकमैहन का ट्वीट:

WWE सालों से अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियोस डाल रहा है और ढेरों लोग इन्हें देखते हैं। इसी वजह से WWE को जबरदस्त व्यूज मिलते हैं और सब्सक्राइबर्स के मामले में भी बढ़ोतरी होती है।

WWE के फैंस ने भी स्टैफनी मैकमैहन की इस घोषणा पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं

WWE के ढेरों प्रशंसकों ने स्टैफनी मैकमैहन के ट्वीट पर जवाब देते हुए कंपनी को बधाई दी। साथ ही कुछ लोगों ने WWE की प्रशंसा की और सबसे ज्यादा देखी गई वीडियो को लेकर भी बात की। इसके अलावा कुछ समय पहले WWE के PG Era के समापन को लेकर खबरें सामने आई थी और इसकी पुष्टि के लिए भी मैकमैहन से सवाल किए गए। नीचे स्टैफनी मैकमैहन के ट्वीट पर फैंस की प्रतिक्रियाएं मौजूद हैं:

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links