WWE से रिटायरमेंट के बाद Vince McMahon के साथ बेटी ने शेयर की जबरदस्त फोटो, जन्मदिन की दी बधाई

Ujjaval
विंस मैकमैहन के रिटायरमेंट के बाद स्टैफनी WWE चला रही हैं
विंस मैकमैहन के रिटायरमेंट के बाद स्टैफनी WWE चला रही हैं

Stephanie McMahon: WWE की मौजूदा CEO स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie McMahon) ने हाल ही में अपने पिता विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के साथ फोटो पोस्ट की है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ विंस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मिस्टर मैकमैहन की रिटायरमेंट के कुछ हफ्तों बाद स्टैफनी ने अपने पिता को लेकर फोटो पोस्ट करके फैंस को चौंका दिया है।

Ad

स्टैफनी मैकमैहन ने WWE के पूर्व चेयरमैन विंस मैकमैहन के साथ की एक तस्वीर शेयर की

17 जून 2022 को रेसलिंग जगत को एक बड़ा शॉक मिला और किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। दरअसल, विंस मैकमैहन ने WWE के CEO और चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया था और रिटायर होने का निर्णय ले लिया था। उनके आधिकारिक रिटायरमेंट के बाद कंपनी में काफी बदलाव देखने को मिले।

Ad

WWE ने ऐलान किया कि स्टैफनी मैकमैहन और निक खान दोनों ही WWE के Co-CEO रहने वाले हैं। इसके अलावा कंपनी ने ट्रिपल एच को क्रिएटिव टीम का नया हेड बना दिया। आपको बता दें कि विंस मैकमैहन ही पहले CEO, चेयरमैन और क्रिएटिव हेड का किरदार निभाते थे। अब चीज़ों में बदलाव हुआ और यह किरदार कंपनी के तीन अन्य अहम लोगों में बांट दिए गए।

स्टैफनी मैकमैहन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में वो अपने पिता विंस मैकमैहन के साथ नजर आ रही हैं। दोनों काफी ज्यादा खुश लग रहे हैं। उन्होंने इस पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा,

"जन्मदिन की शुभकामनाएं पॉप (पापा), आई लव यू!"

यह रही स्टैफनी मैकमैहन की पोस्ट:

Ad

WWE की CEO की इस पोस्ट पर कई सारे सुपरस्टार्स और फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उनकी इस पोस्ट पर डैना ब्रुक, जेलिना वेगा और ईवा मैरी ने कमेंट करते हुए मिस्टर मैकमैहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अभी विंस को रिटायर हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है और देखना होगा कि कुछ महीनों बाद WWE का हाल किस तरह का रहता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications