विंस मैकमैहन 73 साल की उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं?

Vince Mcmahon

WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन 73 साल के हो चुके हैं, इस साल 24 अगस्त को वो 74 साल के हो जाएंगे फिर भी इस उम्र में भी उनकी फिटनेस गज़ब की है। 6 फीट 2 इंच लम्बे विंस मैकमैहन का वजन करीब 248 पाउंड (112 kg) है। उनकी सेहत इतनी अच्छी होने के पीछे का कारण यह है, कि वो अब भी जिम में काफी कड़ी मेहनत करते हैं।

विंस मैकमैहन हफ्ते में करीब चार दिन वर्कआउट करते हैं। अब चूंकि विंस मैकमैहन काफी व्यस्त आदमी हैं, इतनी बड़ी कंपनी को सँभालने के कारण उन्हें काफी कम समय मिल पाता है। लिहाजा, उनके लिए ये निश्चित नहीं रहता, कि वो किस दिन वर्कआउट करने वाले हैं। फिर भी वो किसी तरह हफ्ते में चार दिन वर्कआउट करने का समय निकाल ही लेते हैं।

हफ्ते में चार दिन के अपने वर्कआउट शेड्यूल के दौरान विंस मैकमैहन अपने शरीर के हर हिस्से को ट्रेन करते हैं। इसके साथ ही विंस मैकमैहन काफी संतुलित आहार लेते हैं, और उनके डाइट में काफी सारा प्रोटीन भी शामिल है। काफी सख्त डाइट प्लान का पालन करने वाले विंस मैकमैहन हफ्ते में एक दिन "चीटिंग डे" रखते हैं, जिस दौरान वो अपने मनपसंद चीजे जैसे पिज़्ज़ा, पास्ता आदि खाते हैं। उनका मानना है, कि अगर आप रोज दो से तीन ओरियो खाते हैं, तो ये आपको ज्यादा नुकसान पहुचायेगा, लेकिन यहीं चीज अगर आप हफ्ते में एक ही बार खाते हैं,(चाहे आप एक पूरा पैकेट क्यूँ न खा ले) ये आपके लिए ज्यादा नुकसानदेह नहीं होगा। विंस मैकमैहन की सख्त diet प्लान और वर्कआउट का ही नतीजा है, कि आज उनके बॉडी में आज केवल 5% फैट है।

विंस मैकमैहन का इस उम्र में भी इतना फिट होना कई बार WWE को काफी फायदा पहुंचाता है। उनके फिट होने का ही नतीजा है, कि वो कई बार WWE में फिउड को आगे बढ़ाने के लिए खुद को भी नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार रहते हैं। आपको पिछले हफ्ते स्मैकडाउन लाइव की घटना याद ही होगी, जहाँ रोमन रेंस ने उन्हें सुपरमैन पंच जड़ दिया था।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links