WWE के बॉस विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के दिमाग से जीतना मुश्किल नहीं नामुमकिन है। WWE अगर आज इतनी कामयाब इसलिए है क्योंकि इसके पीछे विंस ने कड़ी मेहनत और अच्छा खासा दिमाग लगाया है। विंस जानते हैं कि WWE के फैंस को किस प्रकार की स्टोरीलाइन चाहिए होती है और वैसे ही आइडिया विंस मैकमैहन के पास होते हैं।विंस मैकमैहन ने 80 के दशक में अपने पिता से WWE का सारा भार उठा लिया था जिसके बाद उन्होंने फैंस को एक से बढ़कर एक अच्छे मैच दिए। WWE के प्रति विंस मैकमैहन की लगन किसी से छिपी नहीं है और उन्होंंने इतने सालों से एक बच्चे की तरह कंपनी को संभाला है। विंस मैकमैहन ने काफी सारी स्टोरीलाइन बनाई जो फैंस को पसंद आई है लेकिन कुछ आइडिया ऐसे भी थे जिसको पसंद नहीं किया गया। यहां हम बात ऐसे ही 3 आइडिया की करेंगे जिसको फैंस ने पसंद किया और तीन जिनको नहीं।पसंद - ओटिस को WWE में पुश देनाEveryone wonders where Otis has been on Smackdown recently...Would you show up for work if you was dating Mandy Rose? 👀😂 pic.twitter.com/ZSSy4sfB7B— C Wrestling (@CWrestlingUK) July 20, 2020WWE में साल 2020 के दौरान विंस मैकमैहन ने ओटिस को पुश दिया और मैंडी रोज के साथ लवस्टोरी में डाला गया। फैंस को दोनों की कहानी काफी पसंद आई क्योंकि इसमें लव एंगल के साथ साथ कॉमेडी टच था। इसी बीच ओटिस को कंपनी ने Money In The Bank विजेता भी बनाया। हालांकि कुछ वक्त बाद ओटिस का जादू कम होने लगा जबकि अब ओटिस को हील रुप दे दिया है। लेकिन विंस मैकमैहन के इस आइडिया ने सभी का दिल जीत लिया था।नापसंद- WWE में बैरन कॉर्बिन को कर्ट एंगल का आखिरी विरोधी चुनना.@RealKurtAngle competes one last time in a WWE ring against @BaronCorbinWWE at #WrestleMania 35: Courtesy of @peacockTV and @WWENetwork.FULL MATCH ▶️ https://t.co/SzPIYU36M3 pic.twitter.com/jD9K6nJiVX— WWE (@WWE) April 9, 2021WWE WrestleMania 35 में कर्ट एंगल का आखिरी मैच था। इस मैच के लिए फैंस जॉन सीना की डिमांड कर रहे थे , हालांकि WWE को कुछ और मंजूर था। विंस मैकमैहन ने बैरन कॉर्बिन को उनका आखिरी विरोधी चुना। इस मैच को कर्ट हार गए थे जिसके बाद फैंस का गुस्सा निकला। बता दें कि कर्ट एंगल ने भी विंस मैकमैहन से जॉन सीना की मांग की थी।