WWE को Roman Reigns के सैगमेंट के बहुत लंबा चलने के कारण SmackDown में करना पड़ा बड़ा बदलाव, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

..
WWE
WWE SmackDown का ओपनिंग सैगमेंट बहुत लंबा था

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का हालिया एपिसोड फेमस मैडिसन स्क्वायर गार्डन (Madison Square Garden) में हुआ था। शो में रोमन रेंस और द उसोज़ के बीच हुआ ट्राइबल कोर्ट सैगमेंट चर्चा का विषय रहा। एक नई रिपोर्ट में इस सैगमेंट के कारण दूसरे स्टार्स पर पड़े प्रभाव के बारे में बताया गया है।

Ad

रोमन रेंस और ट्राइबल कोर्ट के जरिए इस हफ्ते SmackDown के हालिया एपिसोड की शुरुआत की थी। यह सैगमेंट बहुत ही जबरदस्त रहा लेकिन यह काफी लंबा भी रहा था। द ब्लडलाइन का ओपनिंग सैगमेंट करीब 40 मिनट चला और इसके बाद मेन इवेंट में रोमन रेंस-जे उसो-सोलो सिकोआ का सैगमेंट 10 मिनट तक चला।

BWE ने अपनी नई रिपोर्ट में बताया कि शो की शुरुआत में द ब्लडलाइन सैगमेंट के लिए 20 मिनट का समय रखा गया था लेकिन यह 40 मिनट तक चला था। इस कारण दूसरे स्टार्स पर इसका प्रभाव पड़ा था। उनके मैचों, सैगमेंट्स, एंट्री और कई मोमेंट्स को छोटा करना पड़ा था।

ऐसा ही एक मोमेंट कैरियन क्रॉस और एजे स्टाइल्स के मैच में देखने मिला था। क्रॉस जब मैच के लिए एंट्री कर रहे थे, तब इसे बहुत ही छोटा कर दिया गया था। मैच की बात करें तो स्टाइल्स के अन्य मैचों की तुलना में बहुत छोटा रहा। अंत में इस मुकाबले को पूर्व WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स ने जीता था।

Ad

WWE SmackDown में विमेंस MITB कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन करने की कोशिश हुई नाकाम

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, द ब्लडलाइन सैगमेंट के जरुरत से ज्यादा समय लेने के कारण विमेंस सुपरस्टार्स के सैगमेंट को टॉप ऑफ़िशियल्स द्वारा टालने पर भी विचार किया गया था। हालांकि, यह नहीं हुआ। मौजूदा WWE विमेंस चैंपियन ओस्का, शार्लेट फ्लेयर और बियांका ब्लेयर के बीच बड़ा बवाल देखने मिला था।

इस दौरान इयो स्काई ने अपना MITB कॉन्ट्रैक्ट ओस्का पर कैश-इन करने की कोशिश की, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पायीं। मैच के शुरू होने से पहले ही इयो की कोशिश विफल हो गई इसलिए वो अभी भी मिस MITB हैं। ऐसी ही प्रयास डेमियन प्रीस्ट ने कुछ ही दिन पहले मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस पर किया था लेकिन वो भी सफल नहीं हुए थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications