WWE ने दिग्गज The Rock की बेटी के नाम में किया बड़ा बदलाव, इस शानदार नाम से अब रिंग में होगी एंट्री

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Ava Raine: WWE दिग्गज द रॉक (The Rock) की बेटी साइमन जॉनसन (Simone Johnson) इस समय कंपनी में जबरदस्त काम कर रही हैं। वो NXT में एवा रेन (Ava Raine) नाम से एक्शन में नज़र आती हैं। खैर अब उन्हें लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कंपनी ने उनके नाम में बदलाव कर दिया है।

Ad

पिछले साल NXT में एवा रेन ने अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से अभी तक उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा। हर हफ्ते वो कुछ ना कुछ नया करती हुईं नज़र आती हैं। कंपनी ने अब उनके लास्ट नेम को ड्राप करने का फैसला लिया है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उनका नाम सिर्फ एवा नज़र आ रहा हैं।

Ad

21 साल की एवा ने अभी तक अपना पहला मुकाबला नहीं लड़ा। इसके बावजूद अपने कैरेक्टर को लेकर उनका नाम छा गया हैं। कहा जा रहा है कि वो आगे जाकर मेन रोस्टर में रोमन रेंस के फैक्शन द ब्लडलाइन को ज्वाइन कर सकती हैं। इसके लिए पहले से स्टोरीलाइन भी बिल्ड कर दी गई है।

पिछले कुछ समय से मेन रोस्टर में द ब्लडलाइन का जलवा चल रहा हैं। इस फैक्शन में द उसोज़, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन शामिल हैं। हालांकि कुछ हफ्ते पहले WWE Royal Rumble 2023 में ये फैक्शन टूट गया था। सैमी ने रेंस के ऊपर चेयर से हमला कर दिया था। जे उसो ने भी संकेत दिए कि वो इस ग्रुप का हिस्सा नहीं रहेंगे।

WWE रिंग में द रॉक की कब होगी धमाकेदार एंट्री?

ये बात तो तय है कि मेन रोस्टर में एवा की जल्दी एंट्री हो जाएगी। द रॉक ने WWE में बहुत नाम कमाया। अब उनकी बेटी भी अपने पिता का नाम रोशन करेंगी। रॉक भी लंबे समय से WWE रिंग में नज़र नहींं आए। कहा जा रहा था कि इस साल मेनिया में उनका मुकाबला रोमन रेंस के साथ होगा। अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। मेगा इवेंट में रोमन रेंस का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ तय कर दिया गया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications