WWE SmackDown में कुछ सुपरस्टार्स का डेब्यू देखने को मिला। शो के बीच में गंथर (Gunther) आए और उन्होंने डेब्यू करते हुए एक मैच लड़ा। दरअसल, उन्हें लुडविंग काइजर (Ludwig Kaiser) ने इंट्रोड्यूस किया था। गंथर के साथी का नाम WWE के मेन रोस्टर पर बदला गया है। इसके अलावा पूर्व NXT विमेंस चैंपियन रेचल रॉड्रिगेज (Raquel Rodriguez) का एक बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला।WWE SmackDown में डेब्यू करने वाले सुपरस्टार्स के नामों में हुए बदलावWWE@WWE.@Gunther_AUT & Ludwig Kaiser have arrived on #SmackDown!6:11 AM · Apr 9, 20223719614.@Gunther_AUT & Ludwig Kaiser have arrived on #SmackDown! https://t.co/h8vzQOLZdKWrestleMania के बाद अमूमन कई रिटर्न्स और डेब्यू देखने को मिलते हैं। SmackDown के इस एपिसोड में गंथर और काइजर का डेब्यू हुआ। दरअसल, गंथर पहले वॉल्टर के नाम से जाने जाते थे लेकिन बाद में उनके नाम में बदलाव हुआ। SmackDown में उनके साथी मार्सेल बर्थेल के नाम में भी बदलाव हुआ।इम्पीरिम फैक्शन के लुडविंग काइजर ने एंट्री की और अपने लीडर गंथर को इंट्रोड्यूस किया। बाद में पूर्व NXT UK चैंपियन ने आकर जोई अलोंजो नाम के लोकल सुपरस्टार को हराया। आपको बता दें कि फेबियन एचनर असल में NXT के अंतिम एपिसोड में काइजर को मुकाबले के दौरान बीच में छोड़कर चले गए थे।देखकर लग रहा है कि वो इम्पीरियम से अलग हो गए हैं। मेन रोस्टर पर आने के बाद कई सुपरस्टार्स के नाम बदलते हैं और बर्थेल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इसी एपिसोड के दौरान रेचल गोंजेलेज का डेब्यू हुआ और उनका अंतिम नाम बदला गया। अब उन्हें रेचल रॉड्रिगेज के नाम से बुलाया जाएगा। वो एक बैकस्टेज सैगमेंट में दिखाई दी थीं और उन्होंने यहां एंजल और हम्बर्टो की बेइज्जती की थी।Denise 'Hollywood Bad Girl' Salcedo@_denisesalcedoRaquel Gonzalez is now now Raquel Rodriguez. #Smackdown6:18 AM · Apr 9, 20223103189Raquel Gonzalez is now now Raquel Rodriguez. #Smackdown https://t.co/BIYPuMdnM9WWE ने पहले भी कई सारे सुपरस्टर्स के नामों में बदलाव किया है। कुछ समय पहले पीट डन का डेब्यू हुआ था और वो बच नाम के साथ नजर आए थे। इसके अलावा शॉट्जी, रिडल, वाइकिंग रेडर्स, मैडकैप मॉस, कमांडर अजीज, टी-बार और मेस समेत कई सारे सुपरस्टार्स के नाम बदल गए हैं। SmackDown में NXT स्टार्स की नई शुरुआत हुई है और देखना होगा कि वो किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!