WWE Clash of Champions: 5 कारण जिसकी वजह से सैथ रॉलिंस चैम्पियन बनेंगे

1- करंट स्टेटस
cn_su75wyaapfqd-1474569019-800

अभी यह बात साफ नहीं है कि रॉलिंस एक सच्चे बेबीफेस का किरदार निभा रहे है या उनके ऊपर अत्याचार हो रहा है। खराब रेटिंग के कारण भी टाइटल को बदला जा सकता है, फैंस रॉलिंस को पसंद करते है और साथ में वो चैम्पियन का किरदार अच्छे से निभाते भी है। वो ना ही जॉन सीना जैसे महान है और ना ही एजे स्टाइल्स जैसे पोपुलर। लेकिन यह दोनों ही सुपरस्टार इस समय स्मैकडाउन लाइव का हिस्सा है, WWE के पास इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है। हालांकि रॉलिंस का रिकॉर्ड यह बात साबित करता है कि वो एक शानदार चैम्पियन है, जोकि फैंस के बीच रोमांच भी बढ़ाते है।