क्लैश ऑफ चैम्पियन में ऐसा होना सबको काफी हैरान कर देगा और फैंस भी पागल हो जाएंगे, अगर रॉलिंस तीसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन बने तो। दो हफ्ते पहले जब रॉ में ट्रिपल एच ने रॉलिंस पर हमला किया और ओवंस को चैम्पियन बनाया, उसके बाद से ही रॉलिंस एक बेबीफेस बन गए है। उन्होंने हील ओवंस पर हमला किया और उनका सामना हुआ हील क्रिस जेरिको के साथ और दो हफ्ते पहले उन्होंने रॉ के ऑफ एयर जाने के बाद रेंस को जेरिको और ओवंस के वार से भी बचाया। यह साबित करता है कि अब वो बेबीफेस बन गए है। हालांकि ओवंस से इतनी जल्दी टाइटल ले लेना भी गलत होगा, इससे रॉलिंस को काफी फायदा होगा। इसका मतलब रॉलिंस 3 बार के वर्ल्ड चैम्पियन बन सकते है और ओवंस भी दूसरी बार चैम्पियन बन सकते है और ट्रिपल एच और रॉलिंस की दुश्मनी को रैसलमेनिया 33 तक खीचा जा सकता है। लेकिन WWE रॉलिंस को क्लैश ऑफ चैम्पियन बनाती है, या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा। लेखक- डेव, अनुवादक- मयंक मेहता