WWE ने अगले हफ्ते होने वाले ड्राफ्ट को लेकर बड़ी जानकारी दी

विंस मैकमैहन ने इस बात का ऐलान किया कि 10 अप्रैल 2017 को सुपरस्टार शेक अप होगा। WWE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसको लेकर ज्यादा जानकारी दी। अगले हफ्ते रॉ में मिनी ड्राफ्ट होगा, जिसमें डेनियल ब्रायन और कर्ट एंगल अपने ब्रांड में कुछ नाम जोड़ना चाहेंगे । पिछले साल WWE ड्राफ्ट की वापसी हुई थी, जिसमें रॉ और स्मैकडाउन दोनों ही अलग हो गए थे। उसके बाद दोनों रोस्टर ब्लू और रेड में बट गया। 9 महीने के बाद अब दोबारा दोनों रोस्टर्स में कुछ हलचल जरूर होगी। इस बात का अंदाजा अभी किसी को भी नहीं है कि दोनों ब्रैंड को कितने ट्रेड्स और डील करने की अनुमति होगी, लेकिन WWE.com ने दो बड़े मूव्स की और इशारा किया। वेबसाइट के अनुसार क्या होगा अगर रैसलमेनिया के बाद जॉन सीना और निकी बैला अलग ब्रांड पर हो तो। इसके अलावा ब्रॉन स्ट्रोमैन को भी स्मैकडाउन में ड्राफ्ट किया जा सकता है। पूरे हफ्ते फैंस इस सोच में रहेंगे कि ड्राफ्ट में क्या होता है और उनका फेवरेट सुपरस्टार किस रोस्टर में जाएगा। wwe.com के अनुसार " मिस्टर मैकमैहन ने इस बात का ऐलान किया था कि अगले हफ्ते रॉ और स्मैकडाउन में सुपरस्टार्स के रोस्टर चेंज होंगे। इस ऐलान के बाद रॉ के नए जनरल मैनेजर कर्ट एंगल और डेनियल ब्रायन ड्राफ्ट के लिए चर्चा में है। सूत्रों की माने तो WWE चेयरमैन दोनों ब्रांड को ट्रेड्स करने का मौका देगी। क्या हम जॉन सीना और निकी बैला को अलग ब्रांड में देखेंगे? क्या मोंस्टर स्ट्रोमैन रॉ की जगह स्मैकडाउन में नज़र आएंगे? यह खबरें सुपरस्टार शेक अप तक जारी रहेंगी कि कौन सा सुपरस्टार किस रोस्टर में जाएगा। जो भी हो अगले हफ्ते सब चीजें साफ हो जाएंगी। "

Ad
youtube-cover
Ad

अगला हफ्ता काफी दिलचस्प रहने वाला है और देखना होगा कि WWE क्या करती है। स्ट्रोमैन के लिए यह चेंज काफी हैरान करने वाला होगा क्योंकि इस हफ्ते ही रॉ में स्ट्रोमैन ने ब्रॉक लैसनर के सामने आए थे और उसे देखते हुए यह फ़ैसला काफी हैरान करने वाला है। रैसलमेनिया 33 के बाद कई सुपरस्टार्स में रोस्टर्स में डैब्यू चुके हैं, देखना होगा कि उनके साथ क्या होता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications