WWE दिग्गज के निधन पर शोक में डूबा फेमस कमेंटेटर, सोशल मीडिया पर खास अंदाज में ट्रिब्यूट देकर जीता दिल

Pankaj
 WWE कमेंटेटर ने सोशल मीडिया पर रखी अपनी बात
WWE कमेंटेटर ने सोशल मीडिया पर रखी अपनी बात

Byron Saxton: WWE दिग्गज लैनी मार्क पोफो (Lanny Mark Poffo) का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो अपने इन-रिंग नेम लीपिंग के नाम से जाने जाते थे। WWE कमेंटेटर बायरन सैक्सटन (Byron Saxton) ने पोफो के निधन पर दुख जताया और दिल छू देने वाला संदेश दिया।

Ad

बायरन सैक्सटन ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी और पोफो को खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। उन्होंने एक एयरपोर्ट स्टोरी भी अपनी और पोफो की बताई। उन्होंने कहा,

लैनी मार्क पोफो के साथ कुछ साल पहले एयरपोर्ट में मेरी मुलाकात हुई थी। ये मेरे लिए बहुत बड़ा सरप्राइज था। हम दोनों के बीच बहुत देर तक बातचीत हुई। कुछ बड़े मुद्दों पर भी हम दोनों के बीच बात हुई। उनके निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ।
Ad

WWE दिग्गज लैनी मार्क पोफो का करियर रहा था शानदार

पोफो दिग्गज "माचो मैन" रैंडी सैवेज के छोटे भाई थे। पोफो ने WWE (WWF) में साल 1985 में डेब्यू किया था। इससे पहले भी उन्होंने कुछ रेसलिंग कंपनियों में काम किया था। अपने छोटे से करियर में उन्होंने बहुत प्रभावित किया। खासतौर पर उनके तगड़े मूव्स फैंस को बहुत पसंद आते थे। बेबीफेस कैरेक्टर में फैंस ने हमेशा उन्हें बहुत चीयर किया।

साल 1992 में पोफो ने WWE छोड़ दिया था। साल 2015 में अंतिम बार वो WWE में नज़र आए थे। उन्होंने अपने स्वर्गीय भाई रैंडी सैवेज को WWE हॉल ऑफ फेम में इंडक्ट किया था। पोफो का जाना रेसलिंग वर्ल्ड के भी एक क्षति है। कई दिग्गज उनके निधन की खबर सुनकर चौंक गए। सभी ने सोशल मीडिया पर दुख जताया और उन्हें ट्रिब्यूट दिया।

Ad

बायरन भी साल 2014 से WWE में कमेंटेटर के रूप में काम कर रहे हैं। बायरन की कमेंट्री को फैंस बहुत पसंद करते हैं। WWE रिंग में भी वो कुछ खास मोमेंट दे चुके हैं। फैंस द्वारा हमेशा इन्हें याद किया जाता है। फिलहाल वो पोफो के निधन पर बहुत दुखी दिखाई दिए। इस वजह से ही उन्होंने खास पल को याद करते हुए उन्हें ट्रिब्यूट दिया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications