WWE स्टार ने इस रेसलर को बताया कंपनी का अगला सबसे बड़ा Superstar, नाम जानकर आपको भी होगी हैरानी

WWE अनाउंसर कोरी ग्रेव्स ने कंपनी का नेक्स्ट सुपरस्टार चुना है
WWE कमेंटेटर कोरी ग्रेव्स ने किस स्टार की तारीफ की?

Ludwig Kaiser: WWE स्टार और स्मैकडाउन (SmackDown) के कमेंटटर कोरी ग्रेव्स (Corey Graves) ने इम्पीरियम (Imperium) फैक्शन के मेंबर लुडविग काइज़र (Ludwig Kaiser) की तारीफ की है और कहा है कि वो भविष्य में कंपनी के मेन इवेंट सुपरस्टार के रूप में नज़र आ सकते हैं। बता दें कि लुडविग काइज़र को फैंस उनके इनरिंग वर्क और प्रोमो स्किल्स को पसंद कर रहे हैं।

हाल में ही कोरी ग्रेव्स ने WWE After the Bell में इम्पीरियम फैक्शन के मेंबर लुडविग काइज़र की तारीफ की। उन्होंने कहा,

"लुडविग काइज़र इम्पीरियम ग्रुप का सबसे खास हिस्सा हैं। वो गुंथर के साथ एक परफेक्ट पर्सन हैं। लेकिन हाल ही में उन्हें Raw में देखने के बाद, मैं उनके फ्यूचर को लेकर एक बड़ा बयान देने वाला हूं। कभी न कभी लुडविग काइज़र आप को WWE में मेन इवेंट सुपरस्टार के रूप में दिखाई देंगे।"

उन्होंने कहा,

"मैं इस बात की भी उम्मीद नहीं कर रहा हूं कि ये एक ही रात में हो जाएगा। इसके अलावा मैं ये भी नहीं चाह रहा हूं कि वो गुंथर के साथ ही रहें या उनके जैसा ही कुछ करें । लेकिन उनके पास हर वो क्वालिटी है, जिससे वो सक्सेसफुल हो सकते हैं।"

लुडविग काइजर ने पिछले साल WWE मेन रोस्टर में किया था डेब्यू

लुडविग काइज़र ने पिछले साल गुंथर के साथ WWE में रोस्टर में डेब्यू किया था। इस ग्रुप में लुडविग काइज़र और गुंथर के अलावा जियोवानी विंची भी है। इम्पीरियम इस समय WWE के सबसे खतरनाक फैक्शन में से एक हैं। इस ग्रुप के लीडर गुंथर हैं।

youtube-cover

लुडविग काइज़र पिछले हफ्ते Raw में अल्फा अकादमी के साथ एक सैगमेंट का हिस्सा बने थे। इस सैगमेंट में उन्होंने अपनी प्रोमो स्किल्स से सभी को प्रभावित किया था। उनके इस सैगमेंट को देखकर WWE अनाउंसर कोरी ग्रेव्स उनसे बहुत ज्यादा प्रभावित हुए थे और उन्हें फ्यूचर का मेन इवेंट स्टार बताया था।

फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE आने वाले समय में किस तरह से लुडविग काइज़र को बुक करता है। हालांकि काइज़र को मेन इवेंट स्टार बनना है, तो उन्हें खुद को गुंथर से अलग करना होगा और अपनी अलग पहचान बनानी होगी।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Be the first one to comment