Roman Reigns और The Bloodline को मिलना चाहिए बहुत बड़ा अवॉर्ड, WWE दिग्गज ने किया बड़ा दावा

..
रोमन रेंस के ग्रुप में हो रहा है बड़ा बवाल
रोमन रेंस के ग्रुप में हो रहा है बड़ा बवाल

Roman Reigns: WWE मेगास्टार और मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) और उनका ग्रुप द ब्लडलाइन ( The Bloodline) निश्चित तौर पर कंपनी के टॉप पर बना हुआ है। हाल ही में दिग्गज कमेंटेटर माइकल कोल (Michael Cole) ने रेंस और उनके ग्रुप की जमकर तारीफ की है।

द ब्लडलाइन ग्रुप की शुरूआत 3 साल पहले Roman Reigns ने की थी। पहले जे, फिर जिमी उसो इस ग्रुप का हिस्सा बने। इसके बाद सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन ने इस हील फैक्शन को जॉइन किया था। समय के साथ इस ग्रुप ने काफी उपलब्धियों को अपने नाम किया था। हालांकि, इस साल की शुरूआत से ही ग्रुप में बिखराव जारी है। कुछ ही दिन पहले शुरू हुई ब्लडलाइन सिविल वॉर से यह साफ हो गया था कि यह टॉप ग्रुप अब एक-साथ नहीं है।

The Pat McAfee Show, में बात करते हुए WWE कमेंटेटर माइकल कोल ने Roman Reigns और उनके ग्रुप के बारे में बात की है। उन्होंने ब्लडलाइन स्टोरीलाइन को सफल बनाने वाले उससे जुड़े सभी लोगों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा,

"आपके पास ब्लडलाइन जैसी स्टोरीलाइन हो, जो पिछले तीन साल से लगातार जारी है। मैंने कई बार कहा है कि ये सभी Emmy अवॉर्ड के हकदार हैं। रोमन रेंस को बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड मिलना चाहिए। इसके अलावा सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस, द उसोज और सोलो सिकोआ को भी नॉमिनेट करना चाहिए।"
youtube-cover

WWE दिग्गज ने Money in the Bank में Roman Reigns के पिन होने पर बात की

Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस को 1294 दिनों के बाद उन्हीं के भाई जे उसो के द्वारा पिन किया गया था। Sportskeeda Wrestling के UnsKripted पॉडकास्ट पर दिग्गज बिल एप्टर ने रोमन रेंस के पिन होने पर अपने विचार सामने रखे हैं। उन्होंने कहा,

"मुझे इसका एहसास था कि यह हो सकता है कि द उसोज में से कोई एक ट्राइबल चीफ को पिन करे। अब SummerSlam में रोमन vs जे उसो का मैच है। अब उन्हें पता है कि वो कहां जा रहे हैं।"

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now