मौजूदा चैंपियन के जानलेवा हमले के कारण फेमस Superstar हुआ चोटिल, WWE ने ऐलान करते हुए फैंस को दी बुरी खबर

Ujjaval
WWE सुपरस्टार मैट रिडल चोटिल हो गए हैं
WWE सुपरस्टार मैट रिडल चोटिल हो गए हैं

Matt Riddle: WWE में इस समय गुंथर (Gunther) और मैट रिडल (Matt Riddle) की दुश्मनी चल रही है। रॉ (Raw) के आखिरी एपिसोड में गुंथर ने अपने साथी लुडविग काइजर (Ludwig Kaiser) के साथ मिलकर पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन की हालत खराब कर दी थी। अब WWE ने ऐलान करते हुए बताया कि मैट रिडल के टखने में चोट आई है।

Ad

WWE ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा मैट रिडल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने गुंथर और लुडविग काइजर द्वारा रिडल पर हुए जानलेवा हमले की वीडियो पोस्ट की। इसी बीच कैप्शन द्वारा WWE ने बताया कि गुंथर द्वारा हुए खतरनाक हमले के कारण मैट चोटिल हो गए हैं। यह फैंस के लिए सही मायने में बुरी खबर है।

आप नीचे WWE का ट्वीट देख सकते हैं:

Ad

बड़ी बात यह है कि मैट रिडल की चोट असल में स्टोरीलाइन का हिस्सा है। शायद WWE उन्हें टीवी से थोड़े समय तक दूर रखना चाहता है। आने वाले कुछ हफ्तों में उनकी रिंग में वापसी देखने को जरूर मिल सकती है।

WWE Raw में Matt Riddle पर Gunther ने किया था बुरी तरह हमला

Raw में मैट रिडल और लुडविग काइजर के बीच मैच देखने को मिला था। दोनों के बीच यह मैच बेहतरीन रहा। अंत में रिडल जीत दर्ज करने में सफल रहे। मैच के बाद गुंथर और लुडविग काइजर ने मिलकर अपना गुस्सा निकाला। इम्पीरियम के दोनों सदस्यों ने मिलकर मैट रिडल की हालत खराब कर दी।

कुछ हफ्तों पहले जियोवानी विंची और लुडविग काइजर पर मैट रिडल ने हमला किया था। इसी बीच विंची चोटिल हो गए थे। इसी चीज़ का बदला अब गुंथर और काइजर लेने की कोशिश कर रहे हैं। देखकर लग रहा है कि गुंथर का प्लान सफल रहा। उन्होंने अपने साथी का बदला ले लिया है और पूर्व Raw टैग टीम चैंपियन की हालत खराब कर दी।

youtube-cover
Ad

मौजूदा समय में देखकर ऐसा लग रहा है कि मैट रिडल आने वाले कुछ हफ्तों में वापसी करते हुए गुंथर पर हमला कर सकते हैं। साथ ही वो रिंग जनरल के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच भी सेटअप करते हुए नज़र आ सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications