WWE ने किया जॉन सीना और निकी बैला के रिश्ते पर बड़ा खुलासा

Ankit

जॉन सीना और निकी बैला के ब्रेकअप को कुछ समय हो गया है, इन दोनों का ब्रेकअप इस साल अप्रैल में हुआ था। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि ये दोनों एक बार फिर से अपने रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं WWE ने पुष्टि की है कि E! News की रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रेकअप तो हो गया है लेकिन वो फिर से एक साथ होने के लिए बातचीत कर रहे हैं। जॉन सीना और निकी बैला ने साल 2012 में एक दूसरे का हाथ थामा था। इसके बाद रैसलमेनिया 33 में सीना ने बैला को मैच के बाद सगाई की अंगूठी पहनाई थी। इसी साल 5 मई को सीना और निकी की शादी होने वाली थी। आपको बता दे कि ब्रेकअप की घोषणाशादी से कुछ दिन पहले की गई थी। E!News की हाल ही की रिपोर्ट में बताया गया है कि जॉन सीना और निकी बैला अपने रिश्ते को फिर जोड़ने के लिए बातचीत कर रहे हैं। वहीं अब WWE की ऑफिशियल वेबसाइट पर टॉटल बैला के हाल ही के एपिसोड में ऐसा दिखाया गया है। E! News ने एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें कहा गया है कि "निकी बैला और जॉन सीना अपने रिलेएशनशिप पर काम कर रहे है, वो दिन पर दिन बात करते हैं। उन्होंने ने अपने सभी फैंस को सपोर्ट करने के लिए सराहना की है। "

Ad
youtube-cover
Ad


जॉन सीना को आखिरी बार ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में ट्रिपल एच के खिलाफ मैच लड़ते हुए WWE में देखा गया था। ये मैच सीना ने जीत लिया था लेकिन इससे पहले सीना ने रैसलमेनिया 34 पर अंडरटेकर को चुनौती दी थी। रैसलमेनिया में टेकर के खिलाफ सीना सिर्फ 3 मिनट के अंदर हार गए थे। दूसरी और निकी बैला ने इस साल हुई ऐतिहासिक विमेंस रॉयल रंबल में दस्तक दी थी जिसके बाद उन्होंने टीवी पर वापसी नहीं की है। अब देखना होगा कि क्या इन दोनों सुपरस्टार्स की वापसी जल्द होती है या फिर ये दोनों एक बार फिर से रिंग में वापसी करते हुए अपने रिश्ते को मजबूत बनाते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications