ट्रिपल एच ने मुंबई इंडियंस को IPL 2017 जीतने पर बधाई और एक खास गिफ्ट भेजा

पूर्व WWE चैंपियन और WWE के COO ट्रिपल एच ने मुंबई इंडियंस को रिकॉर्ड तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने पर बधाई दी। ट्रिपल एच ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस टीम के लिए एक खास तोहफा भेजा है। 14 बार के WWE चैंपियन ट्रिपल एच ने ट्वीट कर कहा, "मुंबई इंडियंस को आईपीएल चैंपियन बनने पर बधाई। WWE मुंबई इंडियंस के लिए एक खास तोहफा भेज रही है।"

Ad

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 10 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस पहली टीम बन गई है, जिसने रिकॉर्ड 3 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। जवाब में पुणे की टीम मुंबई के स्कोर से 1 रन पीछे रह गई। ट्रिपल एच द्वारा मुंबई इंडियंस को भेजे जा रहे गिफ्ट में WWE की चैंपियनशिप बेल्ट होगी, जिसमें दोनों तरफ मुंबई इंडियंस के नाम और लोगो की प्लेट लगी होगी। दरअसल ये कोई पहला मौका नहीं है, जब ट्रिपल एच या WWE इस तरह का गिफ्ट भेज रही है। WWE ने 2016 में क्लीवलैंड कैवेलियर्स को NBA का खिताब जीतने के बाद भी WWE चैंपियनशिप बेल्ट भेजी थी, जिसमें टीम का लोगो लगा हुआ था।

पिछले ही हफ्ते, 2016-17 का प्रीमियर लीग जीतने वाले चेल्सी को भी ट्रिपल एच ने ऐसी ही बेल्ट गिफ्ट के रूप में भेजी थी। WWE द्वारा ऐसा करने के पीछे उनकी सोची-समझी रणनीति है। WWE भारत में अपनी मार्केट का विस्तार करना चाहती है।

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications