WWE COO ट्रिपल एच ने मुंबई इंडियंस को 2017 IPL जीतने पर WWE चैंपियनशिप बैल्ट गिफ्ट की

14 बार के वर्ल्ड चैंपियन और WWE के सीओओ ट्रिपल एच ने हाल ही में 2017 इंडियन प्रीमियर लीग की विजेता टीम मुंबई को WWE चैंपियनशिप की बैल्ट भेजी है। इस बैल्ट में दोनों तरह मुंबई इंडियंस को लोगो लगा हुआ है। मुंबई इंडियस ने इस साल तीसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया है। अप्रैल में हुए रैसलमेनिया 33 में अंतिम बार ट्रिपल एच WWE में नजर आए थे। ट्रिपल एच ने बैल्ट की फोटो ट्वीट करते हुए संदेश दिया था और मुंबई इंडियंस को बधाई दी थी।

Ad

इस साल मई 23 को IPL के 10वें संस्करण का अंत हुआ। फाइनल में मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुणे सुपरजाइंट को हराया था। ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ था। इसके बाद मुंबई ने इतिहास रच लिया और तीसरी बार इस खिताब को जीतने वाली टीम बन गई। इससे पहले साल 2013 और 2015 में मुंबई ने ये खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा रोहित शर्मा ने भी रिकॉर्ड कायम किया है। रोहित शर्मा दस आईपीएल में से चार आईपीएल का खिताम अपने नाम कर चुके है। एक बार वो साल 2009 में डेक्कन चार्जस टीम के सदस्य थे। उस साल डेक्कन चार्जस ने खिताब जीता था। इसके बाद वो मुंबई के कप्तान बने। और कप्तानी करते हुए साल 2013,2015 और 2017 में इस खिताब को अपने नाम किया। मुंबई की जीते के कुछ दिनों बाद ट्रिपल एच ने ट्वीट कर बधाई देते हुए कुछ बड़ा गिफ्ट देने की बात कही थी।

ट्रिपल एच ने WWE चैंपियनशिप टाइटल मुंबई इंडियंस को दी है। इसके साइड की दोनों प्लेट पर मुंबई इंडियंस का लोगो लगा हुआ है। वैसे इन प्लेट्स में WWE चैंपियन का नाम आता है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब ट्रिपल एच ने WWE टाइटल का गिफ्ट किसी को दिया हो। इससे पहले 2016 में उन्होंने NBA टाइटल जीतने पर गोल्डन स्टेट्स को ये दिया था।

इस साल के शुरूआत में प्रीमियर लीग का टाइटल जीतने वाली चेल्सी को भी ट्रिपल एच ने बधाई देते हुए WWE चैंपियशिप बैल्ट भेंट की थी।

Ad
Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications