Roman Reigns की वजह से WWE द्वारा ऐतिहासिक इवेंट के नाम में किया जाएगा बड़ा बदलाव, मौजूदा रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी

Roman Reigns: WWE के इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। बहुत जल्द उन्हें चैंपियन के रूप में 1000 दिन पूरे हो जाएंगे। रेंस की वजह से अब कंपनी द्वारा बड़ा बदलाव किया जा सकता है। मौजूदा रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

Ad

अगले महीने 27 तारीख को रेंस चैंपियन के रूप में हजार दिन पूरे कर लेंगे। इस आंकड़े को पूरा करने के लिए कंपनी द्वारा King and Queen of the Ring प्रीमियम लाइव इवेंट में बदलाव किया जा सकता है। आपको बता दें 27 मई को अगले महीने इस इवेंट का आयोजन WWE द्वारा किया जाएगा। सऊदी अरब में ये शो होगा। साल 2015 के बाद पहली बार इस शो का आयोजन होगा।

आप सभी को पता है कि सऊदी अरब में हुए सभी इवेंट्स में बड़े मैचों का हिस्सा रोमन रेंस रहे हैं। इस साल भी कुछ अलग होने की उम्मीद नहीं है। इस शो से पहले रोमन अपने टाइटल को नहीं हारेंगे, ये बात लगभग पक्की है। इस ऐतिहासिक इवेंट में वो चैंपियन के रूप में अपने 1000 दिन पूरे कर लेंगे।

Xero News के अनुसार रेंस के इस आंकड़े को देखते हुए प्रीमियम लाइव इवेंट के नाम में बदलाव किया जा सकता है। रोमन रेंस के 1000 दिन को सेलिब्रेट करने के लिए King and Queen of the Ring का नाम Night of Champions रखा जा सकता है। WWE द्वारा इस पर विचार किया जा रहा है।

Ad

क्या WWE Backlash का हिस्सा रोमन रेंस होंगे?

रोमन रेंस का नया प्रतिद्वंदी कौन होगा ये सबसे बड़ा सवाल है। कोडी रोड्स के साथ उनकी राइवलरी फिलहाल खत्म हो गई है। पिछले हफ्ते Raw में कोडी रोड्स के ऊपर ब्रॉक लैसनर ने अटैक किया था। इस हफ्ते कोडी ने लैसनर को Backlash इवेंट में मैच के लिए चुनौती पेश की। अब इसका जवाब अगले हफ्ते लैसनर आकर देंगे। Backlash प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा शायद रोमन रेंस नहीं होंगे। अब देखना होगा कि कंपनी ने रेंस के लिए क्या प्लान तैयार किया होगा। बहुत जल्द इसका खुलासा हो जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications