क्या WWE से लंबे समय के लिए सस्पेंड होने वाले हैं ब्रॉक लैसनर?

ब्रॉक लैसनर ने एक बार फिर साबित किया की उन्हे लोग बीस्ट क्यों बोलते हैं। वो आज WWE में एक UFC फाइटर की तरह लड़े। किसी को अच्छा लगे या बुरा, पर ये लड़ाई सही में काफी दिनों तक याद रखी जाएगी। रैंडी ऑर्टन को ब्रॉक ने इतना मारा की उनके सर से खून निकलने लगा, और उसके बाद ब्रॉक को जीत दे दी गई। ये सब होने के बाद डॉक्टर रैंडी को देख रहे थे फिर भी ब्रॉक ने रैंडी को लगातार मारा। इस घटना को देखकर स्मैकडाउन के कमिश्नर शेन मैकमैहन रैंडी को देखने रिंग में आए, पर ब्रॉक ने कुछ और ही सोचा था। उन्होने शेन को भी F5 दे दी, और समरस्लैम का अंत हुआ। कहा जा रहा है की इस बात की काफी संभावना है की ब्रॉक को इसी वजह से सस्पेंड किया जा सकता है। पहले भी ब्रॉक को कई बार इससे मिलती जुलती वजहों के लिए निलंबित किया जा चुका है। आपको हम ये भी बताना चाहेंगे की ब्रॉक को समरस्लैम के बाद वैसे भी रॉयल रम्बल तक टीवी से गायब ही रहना है, मतलब वो अब सीधे रॉयल रम्बल में दिखाई देंगे, इस वजह से भी WWE ब्रॉक को स्टोरी के हिसाब से कई महीनों के लिए सस्पेंड कर सकती है। अब देखते हैं की कल की रॉ में क्या होता है, वैसे ये देखना भी अहम होगा की पॉल हेमन का WWE आने वाले समय में क्या करती है। क्या पॉल आने वाले समय में किसी नए क्लाइंट के साथ काम करते दिखेंगे?

youtube-cover