ब्रॉक लैसनर के सैगमेंट को लेकर बैकस्टेज से बड़ी खबर सामने आई

रैसलिंग ऑब्जर्वर के डेव मैल्टजर ने, ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट पॉल हेमेन को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है की WWE क्रिएटिव टीम मैनेजर और एडवोकेट से खुश नहीं है। ब्रॉक लैसनर के सैगमेंट को लेकर पॉल हेमेन और WWE क्रिएटिव टीम के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। जिसे लेकर क्रिएटिव टीम के मन में खटास है। साल 2002 से पॉल हेमेन अपने क्लाइंट ब्रॉक लैसनर के साथ है। वो मैंटर के तौर पर लैसनर के साथ है। इसका निर्णय विंस मैकमैहन ने लिया था की पॉल हेमेन ही लैसनर को मैनेज करेंगे। इसके बाद लैसनर एक शानदार रैसलर के तौर पर उभर गए। इसके बाद सोचने की जरूरत नहीं पड़ी की लैसनर के साथ किसी और को रखा जाए। मैल्टजर ने ये कहा है की क्रिएटिव टीम ने जो लैसनर के सैगमेंट को निर्धारित किया था उसमें पॉल हेमेन ने आकर काफी बदलाव किया। जिसकी वजह से क्रिएटिव टीम उनसे खुश नहीं है। और ये सब उन्हें पसंद भी नहीं आया।

Ad
मैल्टजर ने ये भी कहा है की पॉल हेमेन विंस मैकमैहन से काफी प्रभावित है। जिसकी वजह से पॉल हेमेन खुलेआम काम करते है। 2002 से 2003 के बीच में पॉल हेमेन स्मैक़डाउन के राइटर भी थे। तो इस हिसाब से देखा जाए तो पॉल हेमेन अच्छे से जानते है की कौन से स्टोरीलाइन किसके लिए अच्छे से काम करेगी। मैल्टजर ने अपने अंतिम लेख में ये भी कहा था की, अगर पॉल हेमेन बदलाव नहीं करते तो ब्रॉक लैसनर उस सैगमेंट के लिए राजी हो गए थे। उऩ्होंने ऑरिजिनल प्लान के लिए कुछ नहींं कहा। पॉल हेमेन ने ही पूरा बदलाव कर दिया था।
Ad
नो मर्सी पीपीवी में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ होगा। 24 सितंबर को इस पीपीवी का आयोजन होगा।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications