जिस पल का फैंस कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। अंत में वो पल आ ही गया। यानि की रैसलमेनिया 33। खचाखच फैंस से भरा पूरा एरिना अपने-अपने सुपरस्टार को देखने के लिए तरस रहे है। रैसलमेनिया 33 की शुरूआत किक ऑफ शो से हुआ। किक ऑफ शो का पहला मैच क्रूजरवेट चैंपियनशिप के लिए नेविल और ऑस्टिन एरीज के बीच हुआ। जिसमें नेविल ने एक बार फिर बाजी मारते हुए अपना टाइटल डिफेंड कर लिया। नेविल एक बार फिर क्रूजरवेट चैंपियन बन गए है। इन दोनों के बीच में पिछले 2 महीने से लड़ाई चल रही थी। ऑस्टिन ने नेविल के खिलाफ लड़ने के लिए काफी मेहनत की थी। जिस मेहनत का फल भी उन्हें मिला। रैसलमेनिया में एक बार फिर उन्हें क्रूजरवेट चैंपियनशिप में लड़ने का मौका मिला। WHAT a #450Splash by @AustinAries! #WrestleMania @WWENeville pic.twitter.com/4BleAEkXMX — WWE WrestleMania (@WrestleMania) April 2, 2017 शो की शुरूआत में कहा जा रहा था कि , नेविल एक बार फिर ऑस्टिन एरीज पर भारी पड़ेंगे। लेकिन पूरे मैच के दौरान एरीज नेविल पर भारी पड़ते हुए दिखाई दिए। कई बार ऑस्टिन ने शानदार मूव लगाकर नेविल को कवर किया लेकिन नेविल ने अपना अनुभव दिखाकर किक आऊट कर लिया। इस बीच एरीज ने नेविल पर 450 स्पलैश लगाया, और इसके बाद अपने सबमिशन मूव में जकड़ लिया। लेकिन नेविल ने चालाकी दिखाते हुए ऑस्टिन की आंख में वार कर दिया। ऑस्टिन की आंख में पहले से चोट लगी हुई थी। इसका पूरा फायदा उठाकर नेविल ने ऑस्टिन पर रैड एरो मारकर जीत हासिल कर ली। और इसी के साथ ही नेविल ने अपना टाइटल एक बार फिर डिफेंड कर लिया। Here is your winner and STILL @WWE #Cruiserweight Champion and #KingOfTheCruiserweights... @WWENeville! #WrestleMania pic.twitter.com/WAcGM2ViRQ — WWE (@WWE) April 2, 2017