WWE: WWE में कई सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं। इसमें से कुछ आपको काफी ज्यादा पसंद है, तो कई रेसलर्स को आप उनके ऑन-स्क्रीन करेक्टर के कारण पसंद नहीं करते होंगे। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी जितने भी सुपरस्टार्स WWE में काम कर रहे हैं वो सभी ही अपने रियल नाम से परफॉर्म नहीं करते हैं।आपको बता दें कि काफी कम सुपरस्टार्स ही ऐसे होते हैं जोकि अपने असली नाम से रेसलिंग कर पाते हैं। कुछ रेसलर्स के नाम WWE बदल देती है या वो अलग नाम से ही परफॉर्म करना चाहते हैं। ब्रॉक लैसनर, शिंस्के नाकामुरा, बियांका ब्लेयर, ड्रू गुलक जैसे सुपरस्टार्स अपने असली नाम से ही परफॉर्म करते हैं। इसके अलावा बैकी लिंच, सैथ रॉलिंस, शार्लेट फ्लेयर, बेली, शेमस, वीर महान, जिंदर महल समेत कई प्रमुख सुपरस्टार्स अपने असली नाम का इस्तेमाल नहीं करते हैं।इस आर्टिकल में हम आपको WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस और उनके असली नाम के बारे में बताने वाले हैं:#) WWE SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयरCharlotte Flair@MsCharlotteWWEWhether you love to hate me, hate to love me… Thank you @wwe Universe. I appreciate the warm welcome back. I missed you guys so much. I can’t wait to give you my blood, sweat & tears. New era. New victims. The People’s Queen! Happy New Year! 🥂123491227Whether you love to hate me, hate to love me… Thank you @wwe Universe. I appreciate the warm welcome back. I missed you guys so much. I can’t wait to give you my blood, sweat & tears. New era. New victims. The People’s Queen! Happy New Year! 🥂 https://t.co/fvdJxYbpq7शार्लेट फ्लेयर ने साल 2022 के SmackDown के आखिरी एपिसोड में चौंकाने वाली वापसी की और सीधे रोंडा राउज़ी को विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज भी किया। द क्वीन ने इसी के साथ राउज़ी को पिन करते हुए एक बार फिर ब्लू ब्रांड की विमेंस चैंपियनशिप को अपने नाम किया।हालांकि आपको बता दें कि शार्लेट अपने रियल नाम से परफॉर्म नहीं करती हैं। उनका असली नाम एश्ले एलिज़ाबेथ फ्लेयर है। शार्लेट दिग्गज रेसलर रिक फ्लेयर की बेटी हैं और उन्होंने पिछले साल एंड्राडे से शादी की। #) WWE Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयरBianca Belair@BiancaBelairWWEThank you Léanne!! You’re the bEST!I actually wore this gear tonight too!!!#WWEKingston #ESTies1477152Thank you Léanne!! You’re the bEST!I actually wore this gear tonight too!!!#WWEKingston #ESTies https://t.co/TYwneUdrTxबियांका ब्लेयर ने इस साल WrestleMania 38 में बैकी लिंच को हराते हुए Raw विमेंस चैंपियनशिप को जीता था। इसके बाद से ही वो बतौर चैंपियन वो शानदार काम कर रही हैं। बियांका ब्लेयर का पूरा नाम बियांका ब्लेयर क्रॉफोर्ड है। बियांका अपने रियल नाम से ही परफॉर्म करती हैं और वो फैंस की पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक हैं।#) WWE यूएस चैंपियन ऑस्टिन थ्योरीAustin Theory@_Theory1This is My Time #thenowandforever1322121This is My Time🚀 #thenowandforever https://t.co/CL9lNNjqrnऑस्टिन थ्योरी के लिए साल 2022 उनके करियर का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण साल रहा। वो दो बार यूएस चैंपियन बनने में कामयाब हुए और सबसे खास बात कि उन्होंने अपने नए कैरेक्टर से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। ऑस्टिन थ्योरी का असली नाम ऑस्टिन वाइट है। वो पूरी तरह से अपने असली नाम का उपयोग नहीं कर रहे हैं। थ्योरी पूर्व मेंस Money in the Bank विजेता भी हैं।#) WWE आईसी चैंपियन गुंथरGUNTHER@Gunther_AUT8549417https://t.co/zkhC2x0Q0Aगुंथर ने इसी साल मेन रोस्टर में डेब्यू किया और शुुरुआत से ही अपना दबदबा बनाने में कामयाब हुए हैं। वो इस समय आईसी चैंपियन हैं, जिसे वो SmackDown के एपिसोड में रिकोशे को हराकर बने थे। आपको बता दें कि NXT UK में वो वॉल्टर नाम से परफॉर्म करते थे, लेकिन फिर उनका नाम बदलकर गुंथर कर दिया गया। उनका असली नाम वॉल्टर ही है।#) WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस (डकोटा काई और इयो स्काई)Bayley@itsBayleyWWEOnly 2.7?!??!!Ah whatever!!! I beat Becky Lynch twitter.com/WrestleOps/sta…Wrestle Ops@WrestleOpsAs the year comes to an end, the most viewed video on @WWE’s official Twitter for an in-real-time moment/return in 2022 was…@itsBayleyWWE’s return along with @Iyo_SkyWWE & @ImKingKota to the face off with Becky/Bianca at this years SummerSlam sitting at over 2.7 million views.3159242As the year comes to an end, the most viewed video on @WWE’s official Twitter for an in-real-time moment/return in 2022 was…@itsBayleyWWE’s return along with @Iyo_SkyWWE & @ImKingKota to the face off with Becky/Bianca at this years SummerSlam sitting at over 2.7 million views. https://t.co/fwCc1NeDaQOnly 2.7?!??!!Ah whatever!!! I beat Becky Lynch twitter.com/WrestleOps/sta…WWE में मौजूदा समय में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप डैमेज कंट्रोल की डकोटा काई और इयो स्काई के पास हैं। इन दोनों ने Crown Jewel 2022 में ओस्का और इयो स्काई को हराते हुए इस चैंपियनशिप को अपने नाम किया था। इयो स्काई का असली नाम मसामी ओदाते हैं। WWE NXT में वो आईओ शिराई नाम से परफॉर्म करती थीं और मेन रोस्टर में उनका नाम इयो स्काई कर दिया गया। डकोटा काई भी अपने असली नाम से परफॉर्म नहीं कर रही हैं। उनका असली नाम चेरी क्राउली हैं। #) WWE अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस द उसोज (जिमी और जे उसो)WWE@WWEThe @WWEUsos are hyped for #WrestleMania 39 in Los Angeles!🎟 ms.spr.ly/6019jr4yW1597267The @WWEUsos are hyped for #WrestleMania 39 in Los Angeles!🎟 ms.spr.ly/6019jr4yW https://t.co/PwH7F52af0जिमी और जे उसो कई सालों से WWE में द उसोज के रूप में काम कर रहे हैं। वो पिछले साल SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप को जीता था और इस साल उन्होंने RK-Bro को हराते हुए Raw-SmackDown टैग टीम टाइटल्स को यूनिफाइड किया था। आपको बता दें कि द उसोज भी अपने रियल नाम से परफॉर्म नहीं करते हैं। जिमी उसो का असली नाम जोनाथन फाटु और जे उसो का असली नाम जोशुआ फाटु है।#) WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का असली नाम क्या हैं?Roman Reigns@WWERomanReignsA man living in #GODMode. #Smackdown #WWECastle205992411A man living in #GODMode. #Smackdown #WWECastle https://t.co/wEvufucUiIरोमन रेंस मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और अपने करियर का सबसे यादगार काम वो इस समय कर रहे हैं। उन्हें यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए लगभग दो साल हो गए हैं। इसके अलावा उन्होंने इस साल WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराते हुए WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप को यूनिफाइड किया था। रोमन रेंस भी अपने रियल नाम से परफॉर्म नहीं करते हैं। उनका असली नाम जो अनोआई है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।