WWE न्यूज: WWE के मौजूदा चैंपियन के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अहम जानकारी सामने आई

नाकामुरा
नाकामुरा

साल 2016 में नाकामुरा ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। ये एक हाई प्रोफाइल साइन कंपनी के इतिहास का था। नाकामुरा ने तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। जो कि रैसलमेनिया 35 में खत्म हो जाएगा।

Ad

ये कहा जा रहा है कि इसके बाद नाकामुरा NJPW में जाएंगे। मई में WWE का यूरोप दौरा है। लेकिन अभी के हिसाब से अब ये कहा जा रहा कि नाकामुरा कहीं और नहीं जाएंगे।

साल 2016 में नाकामुरा ने बड़ी डील साइन की थी। इससे पहले NXT में वो चैंपियन रहे। नाकामुरा अभी 38 साल के है तो वो अभी रिटायरमेंट तो नहीं लेंगे। इससे अच्छा तो वो पैसे के लिए जाएंगे।यानि जहां ज्यादा पैसे मिलेंगे वो वहां जाएंगे। मई में यूरोप का दौरा WWE करेगी। अभी तक वो एकमात्र ऐसे सुपरस्टार है जिन्हें इसके लिए एडवर्टाइज किया गया है। अगले साल रैसलमेनिया के कुछ दिन बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा। ये सरप्राइज नहीं होगा कि अगर नाकामुरा नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लें। ये उम्मीद जताई जा रही है कि ये नया कॉन्ट्रैक्ट काफी कम वक्त के लिए होगा।

उम्मीद ये जताई जा रही है कि साल 2019 में नाकामुरा सफलता की ऊंची उड़ान भरें। साल 2018 में उन्होंंने रॉयल रंबल अपने नाम किया और यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की। रैसमलेनिया 34 में उन्हें WWE चैंपियनशिप के लिए मौका भी मिला था।

ये देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि नाकामुरा के कदम कहां की तरफ बढ़ेंगे। वैसे अभी जिस हिसाब से WWE ने उन्हें पुश दिया है तो इससे साफ है कि वो रीसाइन अपना कॉन्ट्रैक्ट जरूर करेंगे। रैसलमेनिया 35 के बाद ही उनका भविष्य WWE में पता चल जाएगा। नाकामुरा की फैन फॉलोविंग काफी है। उन्होंने काफी अच्छे मैच यहां पर दिए है। WWE इस बात को अच्छे से जानता है कि नाकामुरा उन्हें बहुत बड़ा बिजनेस दे सकते है।

WWE की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications