डे 1 (Day 1) से कुछ घंटे पहले WWE में अफरातफरी मच गई है। जिस चीज़ का डर था आखिरकार वही हुआ। WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इस बात की जानकारी खुद रोमन रेंस ने ट्वीट के जरिए दी है। Day 1 में रोमन रेंस अब परफॉर्म नहीं करेंगे। ये बहुत बड़ी खबर इस समय फैंस के लिए सामने आ रही है।WWE Day 1 का हिस्सा नहीं होंगे यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंसDay 1 में रोमन रेंस का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ तय किया गया था। दोनों के बीच इस राइवलरी को WWE ने शानदार अंदाज में बिल्ड किया था। कोरोना के प्रकोप के कारण अब ये मैच नहीं हो पाएगा। WWE द्वारा किए बड़े प्लान अब पूरी तरह रद्द हो गए है। रोमन रेंस ने ये चौंकाने वाली खबर खुद ट्वीट कर के अपने फैंस को दी है। रोमन रेंस ने कहा कि वो जल्द ही वापसी करेंगे।Roman Reigns@WWERomanReignsI yearn to perform tonight at #WWEDay1 to defend my Universal Championship. However, unfortunately, earlier today I tested positive for COVID-19. Due to the proper protocols I am unable to compete as originally scheduled. I look forward to returning to action as soon as possible.4:37 AM · Jan 2, 2022223753954I yearn to perform tonight at #WWEDay1 to defend my Universal Championship. However, unfortunately, earlier today I tested positive for COVID-19. Due to the proper protocols I am unable to compete as originally scheduled. I look forward to returning to action as soon as possible.रोमन रेंस पिछले कुछ दिनों से लाइव इवेंट्स में भी नजर नहीं आए थे। सैथ रॉलिंस ने भी कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही थी। पहले लगा था कि रोमन रेंस ने सुरक्षा के कारण अपना नाम वापस लिया था। कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के लिए WWE ने बहुत बड़ी प्लानिंग तैयार की है। इस वजह से भी रोमन रेंस Day 1 को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे। अब सभी चीजें क्लियर हो गई है और रोमन रेंस Day 1 का हिस्सा नहीं रहेंगे।WWE फैंस को ये खबर सुनकर जरूर बड़ा झटका लगा होगा। रोमन रेंस को लेकर ये चीज़ किसी ने नहीं सोची होगी। सभी उनका साल के पहले दिन ब्रॉक लैसनर के साथ धमाकेदार मैच देखना चाहते थे। रोमन रेंस अब कुछ समय तक WWE में नजर नहीं आएंगे। रोमन रेंस की वापसी कब होगी इसके बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रोमन रेंस ने जरूर कहा है कि वो जल्द वापसी करेंगे। फैंस अब रोमन रेंस के जल्द सही होने की दुआ करेंगे।