WWE Draft 2023: WWE ने हाल ही में ड्राफ्ट का ऐलान किया था और अब इसकी तारीख भी सामने आ गई है। फैंस को WWE Draft 2023 का इसलिए बेसब्री से इंतज़ार है क्योंकि ट्रिपल एच (Triple H) ने इसकी घोषणा करते वक्त बताया था कि इस साल का ड्राफ्ट सबसे अलग होगा और इसके बाद काफी कुछ बदलने वाला है।फैंस की नज़रें इस बात पर टिकी होंगी कि किस सुपरस्टार को Raw से SmackDown और किसे ब्लू ब्रांड से रेड ब्रांड में भेजा जा सकता है। इस समय ब्लू ब्रांड में कई बड़े सुपरस्टार्स हैं, जिनपर Raw की नज़रें टिकी होंगी। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 SmackDown सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें WWE Draft 2023 में Raw अपने साथ जरूर जोड़ना चाहेगा।#)WWE Draft 2023 में गुंथर को मिस नहीं करना चाहेगा RawSPECTRE@SPECTREStudioN7Gunther to RawAustin Theory to Smackdown twitter.com/WWE/status/164…WWE@WWEWho should be the number one pick in the 2023 #WWEDraft?2178Who should be the number one pick in the 2023 #WWEDraft?Gunther to RawAustin Theory to Smackdown twitter.com/WWE/status/164…गुंथर ने 2019 में WWE को जॉइन किया था और आते ही उन्हें बड़े सुपरस्टार के रूप में दिखाया जाने लगा था। इस बीच उनका 870 दिनों तक चला NXT UK टाइटल रन भी उनके एक फ्यूचर सुपरस्टार बनने के संकेत दे रहा था। उन्होंने WrestleMania 38 के बाद मेन रोस्टर पर कदम रखा और तभी से SmackDown रोस्टर का हिस्सा बने हुए हैं।उनका डॉमिनेंट आईसी टाइटल रन संकेत दे रहा है कि उन्हें फ्यूचर वर्ल्ड चैंपियन के रूप में तैयार किया जा रहा है। उनका भविष्य में बहुत बड़ा सुपरस्टार बनना तय है जो किसी भी शो की रेटिंग्स को बेहतर बनाने में अहम योगदान दे सकते हैं। ऐसी स्थिति में एक फ्यूचर मेगास्टार को Raw, WWE Draft 2023 में किसी हालत में मिस नहीं करना चाहेगा।#)ब्रे वायटMehul@xPythonPlayerx@WWE @TripleH I think Bray Wyatt will draft to RAW.1@WWE @TripleH I think Bray Wyatt will draft to RAW.ब्रे वायट ने Extreme Rules 2022 में WWE में वापसी की थी और उनका कैरेक्टर पहले की तरह इस बार भी बड़े आकर्षण का केंद्र बना। उनके किरदार को बहुत स्लो तरीके से बिल्ड करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्हें WrestleMania 39 में कोई मैच नहीं मिल पाया। अब उम्मीद की जा सकती है कि अगले एक साल में उन्हें पहले से भी बड़ा सुपरस्टार बनाने की कोशिश की जा सकती है।वो अभी SmackDown रोस्टर का हिस्सा हैं। आपको बता दें कि Raw के पास कोडी रोड्स के रूप में एक टॉप बेबीफेस रेसलर है, लेकिन उनकी WrestleMania 39 में हार के बावजूद उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में उन्हीं के हाथों रोमन रेंस के टाइटल रन का अंत करवाया जाएगा।अगर कोडी चैंपियन बने तो ऐसी स्थिति में ब्रे वायट का Raw में आना और उनकी कोडी रोड्स के साथ फ्यूड धमाकेदार रह सकती है। इससे ना केवल रोड्स को एक हाई-लेवल अपोनेंट मिल जाएगा बल्कि वायट को भी एक टॉप सुपरस्टार के रूप में अपना कैरेक्टर बिल्ड करने में मदद मिलेगी।#)रोमन रेंसBryan Rose@br26man imagine all the possibilites of the draft.roman reigns could be on rawrhea ripley could appear on smackdownso many options4man imagine all the possibilites of the draft.roman reigns could be on rawrhea ripley could appear on smackdownso many optionsWWE ने साल 2019 में FOX नेटवर्क के साथ डील साइन की थी, जिसके तहत SmackDown के शोज़ को FOX पर प्रसारित किया जाना था। इस बहुत बड़ी डील को देखते हुए SmackDown को कंपनी के नंबर-1 शो के रूप में देखा जाने लगा। इसलिए जब 2020 में रोमन रेंस की वापसी हुई तो उन्हें ब्लू ब्रांड में रखा गया।आगे चलकर रोमन के हील किरदार ने SmackDown रोस्टर में चार चांद लगा दिए थे। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि रोमन के कारण ब्लू ब्रांड काफी समय से Raw को डॉमिनेट करता आ रहा है, लेकिन क्या अब वो समय नहीं आ गया है जब फैंस Raw सुपरस्टार्स के साथ भी रिंग शेयर करें। WWE Draft 2023 में रोमन रेंस का रेड ब्रांड में जाना उनके लिए नई स्टोरीलाइंस के दरवाजे खोल देगा, जो शायद फैंस को इससे पहले कभी देखने को नहीं मिलीं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।