WWE Draft 2023 से भारतीय फैंस के लिए आई खुशखबरी, Veer Mahaan समेत 3 Superstars की मेन रोस्टर में धमाकेदार एंट्री

Pankaj
WWE Draft 2023 से सामने आई बड़ी खबर
WWE Draft 2023 से सामने आई बड़ी खबर

Draft 2023: WWE Draft 2023 का समापन हो गया है। रॉ (Raw) के एपिसोड में इस हफ्ते कुछ बड़े सुपरस्टार्स को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। खैर भारतीय WWE फैंस के लिए भी बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

जिंदर महल, वीर महान और सौरव गुर्जर उर्फ़ सांगा को कंपनी ने Raw में ड्राफ्ट किया है। ये तीनों अभी तक NXT में काम कर रहे थे। अब इनका जलवा रेड ब्रांड में देखने को मिलेगा। इस बात का ऐलान Raw टॉक शो में किया गया।

The trio of @JinderMahal, @Sanga_WWE and @VeerMahaan are coming to #WWERaw!#WWEDraft https://t.co/s0pRbgmyMh

जिंदर और वीर महान के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे हैं। वीर को पिछले साल Raw रोस्टर में एंट्री मिली थी, हालांकि कमजोर बुकिंग के कारण वो साइड हो गए। कुछ महीने रिंग से बाहर रहने के बाद उन्होंने NXT में एंट्री की। वहां उन्होंने अपना दम दिखाया।

कुछ ऐसा ही हाल जिंदर महल का भी रहा। महल को सबसे ज्यादा इंजरी ने परेशान किया और इसका नुकसान उन्हें मेन रोस्टर में उठाना पड़ा। ब्लू ब्रांड में उन्होंने काम किया लेकिन क्रिएटिव टीम के पास उनके लिए कोई खास प्लान नहीं था। उनको भी अंत में NXT में ही जाना पड़ा। NXT में पिछले कुछ समय से जिंदर, वीर और सांगा साथ में काम कर रहे हैं। तीनों को साथ में काम करने से बहुत फायदा भी मिला।

भारतीय WWE सुपरस्टार सौरव गुर्जर उर्फ़ सांगा को मिला मेहनत का फल

ड्राफ्ट से सबसे ज्यादा फायदा सांगा को हुआ है। पिछले कुछ साल से NXT में वो जबरदस्त काम कर रहे हैं। कुछ बड़े मैचों का वो हिस्सा रहे। कंपनी ने भी उन्हें पुश दिया और सांगा ने इसका फायदा उठाया। NXT में अच्छा काम कर सांगा ने ये बता दिया था कि वो फ्यूचर में बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। कंपनी ने उन्हें इसका ईनाम अब दे दिया है। रेड ब्रांड में वो धमाल मचाते हुए नज़र आएंगे। देखना होगा कि इन तीनों सुपरस्टार्स की बुकिंग कंपनी द्वारा किस अंदाज में मेन रोस्टर में की जाएगी। हेड ऑफ क्रिएटिव ट्रिपल एच ने जरूर कोई ना कोई अच्छा प्लान बनाया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment