Roman Reigns: WWE Smackdown में इस हफ्ते ड्राफ्ट की शुरूआत हुई। ड्राफ्ट 2023 में सबसे पहले नंबर पर रोमन रेंस (Roman Reigns) को चुना गया। बड़ी खबर ये है कि रेंस को ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट किया है। वो अपनी जगह पर बने रहेंगे।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_#SmackDown = Island of Relevancy! #WWE206#SmackDown = Island of Relevancy! ☝️#WWE https://t.co/DaVF9mjrQnरोमन रेंस को लेकर जो फैसला लिया गया है उसकी उम्मीद पहले से की जा रही थी। ट्रिपल एच ने ब्लू ब्रांड के एपिसोड की शुरूआत की। उन्होंने फैंस का स्वागत किया और ड्राफ्ट की शुरूआत की। उन्होंने कुछ नियम इसके लिए बताए। इसके बाद ट्रिपल एच ने ऐलान किया कि ड्राफ्ट 2023 में सबसे पहले रेंस को पिक किया जाएगा और वो ब्लू ब्रांड में रहेंगे। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि पॉल हेमन और सोलो सिकोआ भी उनके साथ रहेंगे।पहले राउंड में दूसरे नंबर पर Raw में कोडी रोड्स को ड्राफ्ट किया गया। यानी की Raw ने उन्हें नंबर-1 पिक किया। वो भी अपने ब्रांड में बने रहेंगे। वहीं तीसरे नंबर पर Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को चुना गया। उनके ब्रांड में जरूर बदलाव कर दिया गया है। उन्हें ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया है। विमेंस डिवीजन में ब्लेयर को Smackdown ने सबसे पहले पिक किया। चौथे नंबर पर बैकी लिंच को पिक किया गया और उन्हें Raw के लिए चुना गया है। विमेंस डिवीजन में Raw की पहली पिक लिंच रहीं।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_#WWERaw Women's Champion @BiancaBelairWWE has been drafted to #SmackDown! 🤯#WWE2310#WWERaw Women's Champion @BiancaBelairWWE has been drafted to #SmackDown! 🤯#WWE https://t.co/0LFCWZXWRzSportskeeda Wrestling@SKWrestling_CODY RHODES TO #WWERaw! #SmackDown #WWE3310CODY RHODES TO #WWERaw! #SmackDown #WWE https://t.co/LKwrEI3wdBSportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@BeckyLynchWWE has been drafted to #WWERaw ! #SmackDown #WWE5312.@BeckyLynchWWE has been drafted to #WWERaw ! #SmackDown #WWE https://t.co/wZK4Zwj6Dwट्रिपल एच ने द ब्लडलाइन का नाम लिया लेकिन इसमें द उसोज़ शामिल नहीं थे। द उसोज़ को लेकर अगले हफ्ते Raw के एपिसोड में फैसला लिया जाएगा। देखना होगा कि वो रोमन रेंस के साथ ब्लू ब्रांड में रहेंगे या नहीं।रोमन रेंस का जलवा फैंस को WWE Smackdown में ही देखने को मिलेगा। ट्रिपल एच ने एक बड़ी बात भी यहां पर बताई कि रेंस ब्लू ब्रांड का हिस्सा रहेंगे तो फिर WWE का नया वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन Raw रोस्टर का होगा।WWE में Roman Reigns का ऐतिहासिक टाइटल रन जारीरेंस को चैंपियन के रूप में 970 दिन हो गए है। अगले महीने 27 तारीख को उन्हें चैंपियन के रूप में 1 हजार दिन पूरे हो जाएंगे। रोमन अपने करियर में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे। इसी दिन सऊदी अरब में WWE Night of Champions इवेंट का आयोजन भी होगा। रोमन रेंस की वापसी का ऐलान अभी नहीं किया गया है। 6 मई को Backlash शो का आयोजन होगा। इसके बाद ही शायद ट्राइबल चीफ वापसी करेंगे। WrestleMania 39 के बाद वो सिर्फ एक बार Raw के एपिसोड में नज़र आए है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।