WWE Draft 2023: Roman Reigns और Cody Rhodes को एक-दूसरे से दूर अलग-अलग शोज़ पर क्यों रखा गया है?

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के लिए जरूर बड़ा प्लान बनाया होगा
WWE में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के लिए जरूर बड़ा प्लान बनाया होगा

Roman Reigns & Cody Rhodes: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के बीच एक जबरदस्त मैच देखने को मिला था। यहां रेंस ने चीटिंग से अपने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन किया था। फैंस को उम्मीद थी कि दोनों की दुश्मनी जारी रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब उन्हें अलग-अलग ब्रांड में ड्राफ्ट (Draft) कर दिया गया है। सभी के मन में सवाल होगा कि ऐसा क्यों किया गया।

youtube-cover

Draft 2023 के दौरान SmackDown ने अपनी पहली पिक के रूप में रोमन रेंस, सोलो सिकोआ और पॉल हेमन को चुना। दूसरी ओर Raw ने कोडी रोड्स को अपने साथ बनाए रखा। दोनों की दुश्मनी का सही तरह से अंत नहीं हुआ है और अब वो ज्यादा दूर हो गए हैं। WWE ने यह निर्णय शायद सोच-समझकर लिया है।

WWE जरूर ही कोडी रोड्स को भविष्य में रोमन रेंस के खिलाफ फिर से दुश्मनी में बुक करेगा। हालांकि, अभी उन्हें आमने-सामने लाने का सही समय नहीं है। दोनों के बीच WrestleMania जैसे बड़े स्टेज पर मैच हुआ था। अब वो किसी साधारण इवेंट में लड़ेंगे, तो शायद फैंस खुश नहीं होंगे। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार WrestleMania 40 के लिए रोमन रेंस और कोडी रोड्स का मैच प्लान किया गया है।

youtube-cover

अगर रोमन रेंस और कोडी रोड्स एक ही ब्रांड का हिस्सा बनते, तो उन्हें लड़ने से दूर रखना मुश्किल हो जाता। इसी वजह से उन्हें अलग रखा गया। रोड्स आने वाले कुछ महीनों तक Raw में बेहतरीन प्रदर्शन करके अच्छा मोमेंटम हासिल कर सकते हैं। दूसरी ओर रोमन रेंस अपने डॉमिनेशन को जारी रखकर कई अन्य रेसलर्स को हरा सकते हैं।

WrestleMania 40 के आयोजन से दो-तीन महीने पहले रोड्स को फिर से ट्राइबल चीफ के साथ दुश्मनी में डाला का सकता है। यह एंगल फैंस को बहुत पसंद आएगा। अमेरिकन नाईटमेयर बड़े स्टेज पर फिर से रेंस का सामना कर सकते हैं और इस बार जीत दर्ज करते हुए वो इतिहास रच सकते हैं। फैंस को यह एंगल बहुत पसंद आएगा।

WWE Raw और SmackDown के मौजूदा रोस्टर मजबूत नज़र आ रहे हैं: Roman Reigns समेत कई रेसलर्स हुए Draft

रोमन रेंस, सोलो सिकोआ, पॉल हेमन (The Bloodline), बियांका ब्लेयर, स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स (एंजेलो डॉकिंस, मोंटेज़ फोर्ड), ऐज, बॉबी लैश्ले, OC (एजे स्टाइल्स, ल्यूक गैलोज़, कार्ल एंडरसन, मीचीन), डैमेज कंट्रोल (बेली, इयो स्काई, डकोटा काई), एल्बा फायर और आईला डौन, Hit Row (टॉप डोला, एशांटे एडोनिस और बी-फैब) और लेसी एवंस को SmackDown में Draft किया गया है।

Raw ब्रांड के पास कोडी रोड्स, बैकी लिंच, इम्पीरियम (गुंथर, लुडविग काइजर, जियोवानी विंची), मैट रिडल, ड्रू मैकइंटायर, द मिज़, शिंस्के नाकामुरा, इंडी हार्टवेल, अपोलो क्रूज, कैंडिस लेरे, चेल्सी ग्रीन, सोन्या डेविल, डेक्सटर लूमिस, जेडी मैकडोनघ, नटालिया, वाइकिंग रेडर्स (एरिक, आईवार और वैलहाला), ज़ोई स्टार्क और मैक्सिमम मेल मॉडल्स (मासे, मानसूर और मैक्सिन डूप्री) हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links