WWE Draft Night 1 Picks: स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड के साथ आखिरकार 2024 ड्राफ्ट की शुरुआत हुई। नाईट 1 में कुल मिलाकर 21 स्टार्स को SmackDown और Raw में ड्राफ्ट किया गया और इसमें कुछ स्टार्स NXT के भी शामिल थे। इस बीच रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बड़ा ऐलान हुआ और उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। हर कोई उम्मीद कर रहा था कि रोमन रेंस को सबसे पहले पिक किया जाएगा, लेकिन पॉल हेमन ने बताया कि ट्राइबल चीफ ने अपना नाम ड्राफ्ट लिस्ट में से वापस ले लिया है। उनकी गैरमौजूदगी में ब्लू ब्रांड ने सबसे पहले पिक के तौर पर पूर्व विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को चुना। रेड ब्रांड की बात की जाए, तो उन्होंने जे उसो को सबसे पहले पिक किया।रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन के दूसरे सदस्यों को भी झटका लगा है। इस साल ब्लडलाइन को पहले राउंड में चुना नहीं गया, बल्कि उनका नंबर तीसरे राउंड में जाकर आया। हालांकि, कंपनी ने सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और पॉल हेमन को जरूर एक साथ ही रखा है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 2024 ड्राफ्ट के नाईट 1 में हुए सभी राउंड्स में चुने गए सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं।WWE Draft के पहले राउंड में SmackDown और Raw ने कौन-कौन से सुपरस्टार्स को पिक किया?SmackDown फर्स्ट पिक - बियांका ब्लेयरदूसरा पिक - कार्मेलो हेजRawफर्स्ट पिक - 'मेन इवेंट' जे उसोदूसरा पिक - सैथ रॉलिंसWWE Draft के दूसरे राउंड में चुने गए सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट?SmackDownतीसरा पिक - रैंडी ऑर्टनचौथा पिक - नाया जैक्सRawतीसरा पिक - ब्रॉन ब्रेकरचौथा पिक - लिव मॉर्गनWWE Draft के तीसरे राउंड में कौन-कौन से स्टार्स को चुना गया?SmackDown5वां पिक - एलए नाइटछठा पिक - द ब्लडलाइन (सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और पॉल हेमन)Raw 5वां पिक - रिकोशेछठा पिक - शेमसWWE Draft के चौथे और आखिरी राउंड में कौन-कौन से सुपरस्टार्स को पिक किया गया?SmackDownसातवां पिक - एजे स्टाइल्सआठवां पिक - एंड्राडेRaw सातवां पिक - द अल्फा अकादमी (चैड गेबल, ओटिस, मैक्सिन डुप्री और अकीरा टोज़ावा)आठवां पिक - नाया जैक्सWWE SmackDown के बाद भी कई सुपरस्टार्स को मिल गए अपने-अपने ब्रांडSmackDown - सेड्रिक एलेक्ज़ेंडर, अशांटे अडोनिस, बैरन कॉर्बिन, द ओसी (कार्ल एंडरसन, ल्यूक गैलोज और मीचीन)। Raw - आईला डौन, एल्बा फायर, आईवार, शेना बैज़लर और ज़ोई स्टार्क।