WWE Draft: 4 Raw सुपरस्टार्स जो SmackDown का हिस्सा बनकर सभी को चौंका सकते हैं

WWE Raw के कुछ सुपरस्टार्स SmackDown में जा सकते हैं
WWE Raw के कुछ सुपरस्टार्स SmackDown में जा सकते हैं

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड से ड्राफ्ट का आयोजन देखने को मिलेगा। इसके बाद रॉ (Raw) में बचा हुआ ड्राफ्ट होगा। इस ड्राफ्ट के साथ दोनों ब्रांड्स की नई शुरुआत होगी। कुछ WWE सुपरस्टार्स अपने मौजूदा ब्रांड में बने रहेंगे वहीं कुछ दूसरे शो में जा सकते हैं। पिछले साल भी ड्राफ्ट का आयोजन हुआ था और वो काफी ज्यादा सफल रहा था।

इसी वजह से अब सभी को उम्मीद है कि 2021 का ड्राफ्ट भी अच्छा रहेगा। इस ड्राफ्ट में SmackDown के कई सुपरस्टार्स Raw में कदम रखेंगे वहीं कुछ Raw सुपरस्टार्स SmackDown में आ सकते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे Raw सुपरस्टार्स हैं जो ब्लू ब्रांड में जाते हैं तो यह फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 Raw सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले जो SmackDown में जाकर सभी को चौंका सकते हैं।

4- WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले ने WWE में डेब्यू करने के बाद से ही Raw ब्रांड में काम किया है। हालांकि, अब वो एक नई शुरुआत कर सकते हैं। लैश्ले को Raw पर जबरदस्त सफलता मिली है और उन्होंने सभी को प्रभावित किया है। हालांकि, उन्होंने लगभग हर एक सुपरस्टार के खिलाफ मैच लड़ लिया है। लैश्ले ने हाल में ही WWE टाइटल हारा है। ऐसे में उन्हें एक बार फिर नई शुरुआत की जरूरत होगी। इसी वजह से WWE उन्हें SmackDown में भेज सकता है।

कुछ समय पहले हर्ट विजनेस का रीयूनियन भी देखने को मिल गया है। ऐसे में हर्ट बिजनेस के पास द ब्लडलाइन के साथ स्टोरीलाइन शुरू करने का मौका होगा। यह चीज़ देखने लायक रहेगी। इसके साथ ही WWE SmackDown में बॉबी लैश्ले को कई दिग्गजों के खिलाफ बुक कर सकता है। लैश्ले ने Raw में लंबा समय बिता लिया और इसी वजह से अब बदलाव होना चाहिए। लैश्ले ने खुद अपने ट्विटर एकाउंट पर SmackDown में कदम रखने के संकेत दिए हैं। हालांकि, अगर ऐसा सही मायने में हो जाता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।

3- डेमियन प्रीस्ट

डेमियन प्रीस्ट ने Raw में रहते हुए प्रभावित किया। WWE ने पिछले ड्राफ्ट में यूनाइटेड स्टेट्स और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को एक से दूसरे ब्रांड में नहीं भेजा था। WWE कई बार मिड-कार्ड चैंपियंस का ब्रांड चेंज करता है और इसी वजह से प्रीस्ट को SmackDown में भेजा जा सकता है।

वो SmackDown में ड्राफ्ट होने के बाद अपने यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल को भी वहां लेकर जा सकते हैं। कुछ समय पहले ही शेमस के साथ उनकी दुश्मनी का अंत भी हुआ है। इसी वजह से SmackDown में भेजकर WWE उनकी एक नई शुरुआत करा सकता है।

2- कीथ 'बीयरकैट' ली

कीथ 'बीयरकैट' ली ने Raw के अंतिम एपिसोड में वापसी की थी। उन्होंने पिछले साल Raw रोस्टर में अपना डेब्यू किया था लेकिन उनके लिए यह रन अच्छा नहीं रहा है। हालांकि, SmackDown में जाकर उनकी किस्मत बदल सकती है। WWE ने SmackDown में कई सारे सुपरस्टार्स को बेहतर तरीके से पुश दिया है।

कीथ 'बीयरकैट' ली को भी वहां पर जबरदस्त तरीके से बुकिंग मिल सकती है। इस सुपरस्टार के पास काफी टैलेंट है और WWE इसका बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकता है। कीथ SmackDown में जाकर रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस समेत कई सारे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ दुश्मनी शुरुआत कर सकते हैं।

1- एलेक्सा ब्लिस

खबरों के अनुसार एलेक्सा ब्लिस थोड़े समय के लिए ब्रेक पर जा रही हैं। उन्हें SmackDown में ड्राफ्ट किया जा सकता है और वो वापसी करने के बाद एक नई शुरुआत कर सकती हैं। शार्लेट ने उनकी डॉल को तोड़ दिया था और इसी वजह से वो काफी निराश दिखाई दी थीं। अब वो अपने कैरेक्टर को और खतरनाक बना सकती हैं।

WWE इसी वजह से उन्हें एक नई शुरुआत देना चाहेगा। ब्लिस काफी समय से Raw ब्रांड का हिस्सा बनी हुई हैं और अब जरूर ही बदलाव देखने को मिलना चाहिए। इससे फैंस भी थोड़े खुश नजर आएंगे। इसके बदले WWE SmackDown की टॉप विमेंस सुपरस्टार्स को Raw में भेज सकता है।

Quick Links