क्या रोमन एम्पायर का अंत होने वाला है?

हर चीज़ का कभी ना कभी अंत होता है, चाहे कोई कितना भी अच्छा कर ले लेकिन कुछ समय बाद उसे भी बुरे समय का सामना करना पड़ता है। कुछ इंटरनेट साइट्स के अनुसार विंस मैकमैहन अभी रोमन रेन्स की स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार विंस देख रहे हैं की रोमन को कैसे लोग बू करते हैं, और उनको मिलने वाली नेगेटिव प्रतिक्रिया पर भी विंस की बराबर नज़र है। WWE की इस चीज़ के लिए भी काफी आलोचना हो रही है की वो रेन्स को काफी बड़े मौके दे रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है की WWE रेन्स के लिए अब कुछ और सोच रहा है। विंस अभी इस बारे में काफी विचार कर रहे हैं। और शायद आने वाले दिनों में हमें कुछ बदलाव भी देखने को मिलें। विंस NXT टैलंट जैसे सामोआ जो और शिंज़्के नाकामुरा से भी काफी इम्प्रेस हैं। ऐसा कहा जा रहा है की रेन्स के अभी तक बड़े पुश के पीछे ट्रिपल एच का बड़ा हाथ था। क्योंकि ट्रिपल एच ही रेन्स को आगे बढ़ाना चाहते हैं। अब ट्रिपल एच चाहते हैं की कुछ और बड़ी बुकिंग्स से रेन्स के अच्छे मैच हों। सूत्रों के अनुसार समरस्लैम में रेन्स का सामना जॉन सीना से हो सकता है। वहीं इस बात की जानकारी नहीं मिली है की विंस इस बड़े मुद्दे पर कब आखरी फैसला लेंगे। वैसे विंस अपना मन कभी भी बदल सकते हैं।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now