WWE में डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) और केन (Kane) की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों ने टैग टीम के रूप में जबरदस्त काम किया है। हालांकि, एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2014 में उनके बीच एक जबरदस्त मैच देखने को मिला था। असल में यह WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए एक्सट्रीम रूल्स मैच था।WWE Extreme Rules 2014 में डेनियल ब्रायन और केन के बीच धमाकेदार मैच हुआ थाMay 4th 2014, Extreme Rules. @WWEDanielBryan beat Kane in a Extreme Rules Match to retain the WWE Title. #WWE pic.twitter.com/NceD5gBgZI— WWE Today In History 🌐 (@WWE__History) May 4, 2015मेन इवेंट में डेनियल ब्रायन और केन के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। उनका यह मुकाबला 22 मिनट 27 सेकंड्स तक चला। इस मैच में ब्रायन और केन ने कई जगहों पर लड़ाई की। उन्होंने रिंग से मैच की शुरुआत की लेकिन वो बाद में बैकस्टेज चले गए। ब्रायन ने इस दौरान केन को एक फोर्कलिफ्ट पर रख दिया और और फिर उन्हें एरिना में लेकर आए।इसके बाद उन्होंने केन पर बुरी तरह हमला किया और पिन करने की कोशिश की। हालांकि, उन्होंने किकआउट कर दिया। मैच आगे बढ़ा और फिर बिग रेड मशीन ने ब्रायन पर चोकस्लैम लगाया लेकिन वो 3 काउंट तक पिन नहीं कर पाए। इसके बाद केन ने ब्रायन को उठाकर चेयर पर टोम्बस्टोन पाइलड्राइवर लगाने का प्रयास किया।इसके बावजूद 95 किलो के दिग्गज ने केन को चेयर पर डीडीटी लगा दिया। इस मूव के बावजूद भी ब्रायन को जीत नहीं मिली। डेनियल ने केंडो स्टिक के साथ यस लॉक लगाया लेकिन केन बचकर निकल गए। मैच आगे बढ़ा और रिंगसाइड पर ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन के सदस्य ने ब्रायन को एनाउंसर टेबल पर चोकस्लैम दे दिया।1 year ago, Daniel Bryan retained the WWE World Heavyweight title in an Extreme Rules match against Kane. pic.twitter.com/jtBtIZtfHL— Wrestling Fun Facts (@WrestlingFF) May 5, 2015केन ने एक टेबल निकाली और उसपर आग लगाई। उन्होंने अपने विरोधी को इसपर पटकने की कोशिश की लेकिन ब्रायन ने रस्सी खींच ली और केन उस टेबल पर गिर गए। उनके पीछे आग लग गई और उसे बुझाया गया। इसके बाद WWE दिग्गज ने रिंग में एंट्री की लेकिन डेनियल ब्रायन ने रनिंग नी लगाकर उन्हें धराशाई किया और पिन करते हुए एक बड़ी जीत अपने नाम की। साथ ही WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया।