रोमन रेंस ने Extreme Rules में  WWE फैंस के बीच लड़ते हुए पहना मास्क, अपनी सुरक्षा के साथ-साथ पूरी दुनिया को दिया संदेश

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने किया अनोखा काम
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने किया अनोखा काम

WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) पीपीवी में रोमन रेंस (Roman Reigns) और डीमन फिन बैलर (Demon Finn Balor) के बीच हुए मैच में काफी बवाल मचा। रोमन रेंस ने इस मैच में बड़ी मुश्किल से अपना टाइटल डिफेंड किया। दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे पर काफी हमला किया। एरीना में फैंस के बीच जाकर भी दोनों ने मैच लड़ा। इस दौरान रोमन रेंस ने बहुत ही अच्छा काम किया। फैंस के बीच जब वो गए तब उन्होंने मास्क पहन लिया था। रेंस ने अपनी सुरक्षा के लिए ये काम किया और रिंग में आने तक मास्क पहना हुआ था। शायद इसके जरिए रोमन रेंस पूरी दुनिया को संदेश भी देना चाह रहे थे।

Ad
Ad

WWE Extreme Rules में रोमन रेंस ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की

Extreme Rules में रोमन रेेंस और डीमन फिन बैलर के बीच करीब 20 मिनट का मैच हुआ। दोनों सुपरस्टार्स ने WWE यूनिवर्स को अच्छा मैच दिया। इस 20 मिनट में काफी कुछ देखने को मिला। कैंडो स्टिक, टेबल और चेयर से दोनों ने एक-दूसरे पर जबरदस्त हमला किया। रिंग साइड के बाद एरीना में फैंस के बीच भी दोनों ने खूब हमला एक-दूसरे पर किया।

पिछले एक साल से कोविड महामारी ने पूरी दुनिया को परेशान कर के रखा है। WWE फैंस भी इसकी वजह से एरीना में नहीं आए। कोविड अभी तक पूरी तरह खत्म नहीं हुआ और शायद ये ही चीज इस बार रोमन रेंस ने सभी को बताई। पिछले साल कोविड के कारण ही रोमन रेंस ने मेगा इवेंट से अपना नाम वापस ले लिया था।

फैंस के बीच जाकर रेंस ने अपनी सुरक्षा का इस बार पूरा ख्याल रखा और ये अच्छी बात है। WWE में इस समय रोमन रेंस टॉप के सुपरस्टार हैं और अगर उन्हें कुछ हो गया तो फिर काफी नुकसान हो जाएगा। पिछले एक साल से रोमन रेंस ने WWE में जबरदस्त काम हील के रूप में किया है। इस समय उन्हें अपनी पूरी सुरक्षा रखनी पड़ेगी। रोमन रेंस द्वारा किए गए इस काम को देखकर फैंस भी खुश जरूर हुए होंगे। शायद जो लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं उन्होंने भी इससे कुछ सीख ली होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications