WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) पीपीवी में स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए बैकी लिंच (Becky Lynch) का मुकाबला बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के साथ हुआ। इस मैच में काफी बवाल देखने को मिला। मैच काफी अच्छा चल रहा था लेकिन करीब दो महीने बाद साशा बैंक्स (Sasha Banks) ने जबरदस्त वापसी कर सभी को धराशाई कर दिया। साशा बैंक्स ने साफ कर दिया कि उनकी नजरें चैंपियनशिप पर हैंं।WWE@WWE🤯🤯🤯🤯It's BOSS TIME at #ExtremeRules! @SashaBanksWWE7:45 AM · Sep 27, 20211744504🤯🤯🤯🤯It's BOSS TIME at #ExtremeRules! @SashaBanksWWE https://t.co/lqB13bytZPWWE सुपरस्टार साशा बैंक्स ने वापसी कर मचाया बवाल, बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर पर किया हमला बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच अच्छा मैच हुआ। मैच में बियांका ब्लेयर को फैंस ने काफी चीयर किया। ये देखकर बैकी लिंच काफी गुस्से में आ गई थीं। बैकी लिंच ने जीतने की कई बार कोशिश की लेकिन बियांका ने हार नहीं मानी। ये देखकर कई बार बैकी लिंच परेशान भी हुईं। बियांका ब्लेयर ने भी अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया। इस बार बैकी लिंच को जबरदस्त चुनौती बियांका ब्लेयर ने दी। मैच के अंत में ऐसा लगा कि बियांका ब्लेयर जीत जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बैकी लिंच को बियांका ब्लेयर KOD लगाने के लिए तैयार थीं लेकिन साशा बैंक्स ने वापसी कर बियांका पर हमला कर दिया। इसके बाद साशा बैंक्स ने बियांका ब्लेयर के ऊपर बुरी तरह अटैक कर दिया। ये देखकर बैकी लिंच खुश नजर आईं। उन्होंने साशा बैंक्स से हाथ मिलाने की कोशिश की लेकिन साशा बैंक्स ने उनके ऊपर अटैक कर दिया। इसके बाद बियांका ब्लेयर आईं लेकिन साशा ने उन्हें बैंक्स स्टेटमेंट दे दिया। बियांका ने बैकी लिंच की हालत भी इसके बाद खराब कर दी। अब ये साफ हो गया है कि साशा बैंक्स की नजरें भी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर हैं। अब फैंस को ट्रिपल थ्रेट मैच जल्द ही इस चैंपियनशिप के लिए देखने को मिलेगा। साशा बैंक्स ने जबरदस्त वापसी इस बार की और धमाका मचा दिया। फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज साशा बैंक्स ने वापसी कर दिया। ब्लू ब्रांड में अब काफी मजा फैंस को आएगा। साशा बैंक्स की वापसी से अब फैंस को काफी मजा आएगा।WWE@WWENO ONE IS SAFE FROM THE BOSS.#ExtremeRules #WomensTitle @SashaBanksWWE7:43 AM · Sep 27, 20211790519NO ONE IS SAFE FROM THE BOSS.#ExtremeRules #WomensTitle @SashaBanksWWE https://t.co/oJZoFT5I8E