WWE Extreme Rules 2022: WWE का अगला इवेंट एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) काफी नजदीक आ चुका है और इस इवेंट के आयोजन में दो दिन रह गए हैं। बता दें, इस साल Extreme Rules का आयोजन 8 अक्टूबर (भारत में 9 अक्टूबर) को होना है। इस इवेंट के लिए अभी तक 6 मैचों का ऐलान किया जा चुका है।बता दें, इन सभी मैचों में कोई-न-कोई स्टिपुलेशन जुड़ी हुई है। यही कारण है कि Extreme Rules के धमाकेदार होने की उम्मीद है। हालांकि, इस इवेंट में गलतियां करने से बचना चाहिए और यह चीज़ शो देखने का मजा किरकिरा कर सकती है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 4 बड़ी गलतियों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE Extreme Rules 2022 में करने से बचना चाहिए।4- WWE Extreme Rules 2022 में बियांका ब्लेयर का मैच जीतकर अपना टाइटल रिटेन करना View this post on Instagram Instagram Postबियांका ब्लेयर को WWE Extreme Rules में लैडर मैच में बेली के खिलाफ अपना Raw विमेंस टाइटल डिफेंड करना है। देखा जाए तो बियांका को यह टाइटल जीते हुए 187 दिन हो चुके हैं और रेड ब्रांड के विमेंस डिवीजन में नया रोमांच लाने के लिए नए Raw विमेंस चैंपियन की जरूरत है। यही कारण है कि बियांका ब्लेयर को Extreme Rules में अपना टाइटल हार जाना चाहिए।देखा जाए तो बेली ने वापसी के बाद बेहतरीन परफॉर्मेंस के जरिए काफी मोमेंटम हासिल किया है और अगर वो बियांका के खिलाफ यह मैच हार जाती हैं तो इससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यही कारण है कि Extreme Rules में होने जा रहे मैच में बेली को नई Raw विमेंस चैंपियन बनने के लिए बुक करना चाहिए। देखा जाए तो बेली बेहतरीन हील चैंपियन साबित हो सकती हैं।3- कैरियन क्रॉस को पहले ही प्रीमियम लाइव इवेंट में हार के लिए बुक करना View this post on Instagram Instagram PostWWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस को Extreme Rules में स्ट्रैप मैच में ड्रू मैकइंटायर का सामना करना है। बता दें, मेन रोस्टर में कैरियन क्रॉस का किसी प्रीमियम लाइव इवेंट में यह पहला मैच होने जा रहा है। यही कारण है कि इस मैच में कैरियन क्रॉस को हार के लिए बुक करने की गलती नहीं करनी चाहिए और इस हार से उन्हें काफी नुकसान हो सकता है।अगर ड्रू मैकइंटायर की बात की जाए तो वो कंपनी में खुद को बड़े सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर चुके हैं। यही कारण है कि अगर इस मैच में ड्रू मैकइंटायर की हार होती है तो उन्हें नुकसान जरूर होगा लेकिन इस हार के बाद भी उनका टॉप सुपरस्टार के रूप में स्टेट्स बरकरार रहेगा। वहीं, कैरियन क्रॉस को ड्रू मैकइंटायर जैसे बड़े सुपरस्टार को हराने से काफी फायदा होगा।2- रोंडा राउजी vs लिव मॉर्गन मैच का एक बार फिर विवादित अंत होना View this post on Instagram Instagram Postलिव मॉर्गन को Extreme Rules में रोंडा राउजी के खिलाफ मैच में अपना SmackDown विमेंस टाइटल डिफेंड करना है। इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच SummerSlam में हुए मैच में लिव ने विवादित तरीके से रोंडा को हराते हुए अपना टाइटल रिटेन किया था। संभव है कि WWE लिव मॉर्गन को चैंपियन बनाए रखने के लिए एक बार फिर मैच का विवादित अंत कराने का फैसला कर सकती है।हालांकि, एक बार फिर मैच का विवादित कराना काफी बड़ी गलती होगी। अगर लिव मॉर्गन एक बार फिर विवादित तरीके से मैच जीतते हुए अपना टाइटल रिटेन करती हैं तो चैंपियन के रूप में उनके कैरेक्टर को काफी नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि इस मैच का नतीजा चाहे जो कुछ भी आए लेकिन मैच का विवादित अंत नहीं होना चाहिए।1- WWE Extreme Rules में ब्रे वायट की वापसी नहीं होनाWrestlingWorldCC@WrestlingWCCBray Wyatt has updated his Twitter bio4968317Bray Wyatt has updated his Twitter bio https://t.co/NfKrFzvT4NWWE में इस वक्त व्हाइट रैबिट स्टोरीलाइन के जरिए ब्रे वायट की वापसी को टीज़ किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो ब्रे वायट Extreme Rules में वापसी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। यही कारण है कि अगर इस इवेंट में ब्रे वायट की वापसी नहीं होती है तो यह बहुत बड़ी गलती होगी।अगर ब्रे वायट Extreme Rules में वापसी नहीं कर पाते हैं तो इससे फैंस को काफी निराशा होगी। यही नहीं, इस वजह से फैंस की व्हाइट रैबिट स्टोरीलाइन में भी दिलचस्पी पूरी तरह खत्म हो सकती है। यही कारण है कि उम्मीद है कि ब्रे वायट Extreme Rules में वापसी करते हुए व्हाइट रैबिट के रहस्य से पर्दा उठाएंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।