Bray Wyatt: WWE Extreme Rules 2022 का अंत बहुत ही शानदार रहा। जिस पल का इंतजार फैंस कर रहे थे वो यहां देखने को मिला। आखिरकर WWE में दिग्गज ब्रे वायट (Bray Wyatt) की वापसी हो गई है। पिछले साल जुलाई में बजट में कमी होने के कारण ब्रे वायट को कंपनी ने रिलीज कर दिया था। अब दोबारा उनकी वापसी हो गई है। WWE ने इस बार बहुत बड़ा सरप्राइज अपने फैंस को दिया। करीब 14 महीनों बाद वायट की कंपनी में वापसी हुई है। एक अलग अंदाज में वो इस बार नज़र आए। WWE ने भी फैंस को बहुत बड़ा तोहफा इस इवेंट में दिया।WWE@WWEWHAT DID WE JUST WITNESS?!#ExtremeRules282097440WHAT DID WE JUST WITNESS?!#ExtremeRules https://t.co/YQ6Cxzk2gSWWE में ब्रे वायट की शानदार वापसी से खुश हुए फैंसपिछले साल जब ब्रे वायट को WWE ने रिलीज किया था तब बहुत बवाल हुआ था। सोशल मीडिया पर फैंस ने कंपनी के ऊपर बहुत आरोप लगाए। वीकली शोज में ब्रे वायट की वापसी के चैंट्स लगाए गए थे। तब से लेकर अभी तक वायट ने किसी अन्य कंपनी में डेब्यू भी नहीं किया था। पिछले कुछ समय से WWE ने वायट की वापसी के बहुत संकेत दिए। खुद वायट ने अपने सोशल मीडिया का बायोडाटा चेंज किया था।Extreme Rules 2022 में फैंस को WWE ने बड़ा सरप्राइज देने का प्लान तैयार किया था। मेन इवेंट सैथ रॉलिंस और मैट रिडल के बीच मैच हुआ। इस मैच में रॉलिंस की हार हुई। मैच के बाद वायट की एंट्री हुई। पहले उनका अलग-अलग रूप दिखाया गया। फीन्ड के तौर पर उनका मुखौटा अलग-अलग जगह दिखाया गया। बाद में लालटेन के साथ वो नज़र आए और उन्होंने अपना मास्क उतारा।वायट की वापसी पर फैंस भी बहुत खुश हुए। एरीना में मौजूद सभी फैंस ने उन्हें चीयर किया। अब देखना होगा कि वायट किस अंदाज में यहां पर काम करेंगे। ट्रिपल एच द्वारा WWE की जिम्मेदारी संभालने के बाद एक और जबरदस्त वापसी फैंस को देखने को मिली है। अब देखना होगा कि WWE ने वायट के लिए आगे क्या प्लान तैयार किया है। WWE के आने वाले शोज में इस बात का खुलासा हो जाएगा।WWE on BT Sport@btsportwwe𝗟𝗘𝗧. 𝗛𝗜𝗠. 𝗜𝗡.We followed the White Rabbit and it led us to Bray Wyatt #ExtremeRules191444630𝗟𝗘𝗧. 𝗛𝗜𝗠. 𝗜𝗡.We followed the White Rabbit and it led us to Bray Wyatt 🐇#ExtremeRules https://t.co/0Tu9zI0atyWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।