Bianca Belair: WWE Extreme Rules 2022 में बेली (Bayley) और बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के बीच अच्छा मैच देखने को मिला। दोनों के बीच रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप के लिए लैडर मैच हुआ। इस मैच में बहुत कुछ देखने को मिला। 380 दिन तक चैंपियन रहने वालीं बेली और बियांका ने एक-दूसरे के ऊपर बहुत हमला किया। बेली के साथियों ने भी इस मैच में दखलअंदाजी की। अंत में ब्लेयर ने अपनी ताकत दिखाई और रॉ (Raw) चैंपियनशिप आसानी से डिफेंड कर ली।WWE@WWEWhat a performance by The EST of WWE!@BiancaBelairWWE is still the #WWERaw Women's Champion! #AndStill #ExtremeRules3062724What a performance by The EST of WWE!@BiancaBelairWWE is still the #WWERaw Women's Champion! #AndStill #ExtremeRules https://t.co/508ZnnYt9zWWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर का जबरदस्त प्रदर्शनमैच की शुरूआत में बेली ने बियांका के ऊपर खूब अटैक किया। बेली ने लगातार बियांका के हाथ पर अटैक किया। बियांका की हालत खराब लग रही थी लेकिन उन्होंने वापसी की। दोनों ने लैडर से एक-दूसरे पर बहुत अटैक किया। रिंग के बाहर भी बेली ने ब्लेयर के ऊपर खूब अटैक किया, हालांकि उन्हें बिल्कुल भी सफलता नहीं मिला। ब्लेयर ने अपनी पूरी ताकत इस मैच में दिखाई। बियांका ने वापसी की और बेली को KOD लगा दिया। अब लगा था कि वो जीत जाएंगी। बियांका लैडर पर चढ़ रही थीं लेकिन डकोटा काई और इयो स्काई ने ब्लेयर पर अटैक कर दिया। ब्लेयर इन दोनों के ऊपर भी KOD लगा दिया। इसके बाद भी मैच में बियांका का दबदबा रहा। ब्लेयर की ताकत के सामने बेली कुछ नहीं कर पाईं। ब्लेयर ने अंत में फिर से KOD बेली को लगाया और लैडर पर चढ़कर Raw विमेंस चैंपियनशिप निकाल ली। ब्लेयर के ऊपर एक बार फिर कंपनी ने भरोसा जताया है। उन्होंने अपनी चैंपियनशिप शानदार अंदाज में डिफेंड कर ली।इस मैच में ब्लेयर का जबरदस्त प्रदर्शन रहा। उन्होंने एक बार फिर बता दिया कि उनकी ताकत के सामने कोई कुछ नहीं कर सकता। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि इस बार बेली चैंपियन बन जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अपने साथियों की मदद के बाद भी वो ये मुकाबला नहीं जीत पाईं। ऐसा लग रहा है कि बेली और बियांका की राइवलरी आगे भी जारी रहेगी। ऐसा हुआ तो फिर आगे भी दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।WWE@WWEYou just knew #DamageCTRL was going to have a say in this match but @BiancaBelairWWE is the EST for a reason!#ExtremeRules886231You just knew #DamageCTRL was going to have a say in this match but @BiancaBelairWWE is the EST for a reason!#ExtremeRules https://t.co/JJDGxB4gKqWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।