3- साशा बैंक्स की इंटरफेरेंस से मैच DQ द्वारा खत्म हो
साशा बैंक्स इस समय एक्शन से दूर हैं लेकिन वो Extreme Rules में वापसी कर सकती हैं। SummerSlam में साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर के बीच मैच होने वाला था। बैंक्स चोटिल हो गई थीं और इसी कारण बैकी लिंच ने फायदा उठाया। साथ ही ब्लेयर को हराकर SmackDown विमेंस टाइटल पर कब्जा किया।
अब साशा बैंक्स टाइटल की स्टोरीलाइन में शामिल होने की कोशिश कर सकती हैं। वो मैच में इंटरफेयर कर सकती हैं और बियांका ब्लेयर समेत बैकी लिंच पर हमला कर सकती हैं। इसके चलते मैच का अंत DQ से हो सकता है और बैकी लिंच चैंपियन बनी रह सकती हैं।