रोमन रेंस ने मास्क पहनकर लड़ते हुए WWE फैंस का जीता दिल, ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़ 

WWE Extreme Rules में फैंस के बीच रोमन रेंस ने पहना था मास्क
WWE Extreme Rules में फैंस के बीच रोमन रेंस ने पहना था मास्क

WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) पीपीवी में ना सिर्फ रोमन रेंस (Roman Reigns) और डीमन फिन बैलर (Demon Finn Balor) के बीच हुआ मैच चर्चा का विषय है। इसके अलावा मैच के दौरान रोमन रेंस द्वारा मास्क पहनने ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर केंद्रित किया। दरअसल रोमन रेंस और बैलर लड़ते हुए क्राउड के बीच में चले गए थे।

रोमन रेंस ने इस बीच समझदारी का परिचय देते हुए पहले मास्क पहना और उसके बाद ही वो क्राउड के बीच में गए। जबतक रेंस क्राउड के बीच में रहे उन्होंने अपना मास्क नहीं उतारा और यह बिल्कुल काबिलेतारीफ बात है। आपको बता दें कि रोमन रेंस को पहले ल्यूकीमिया रह चुका है और इम्यून सिस्टम इतना ज्यादा शक्तिशाली नहीं है।

इसी वजह से कोरोना को देखते हुए उन्होंने दिल छू लेने वाला काम किया। रेंस ने इससे सभी को एक खास संदेश भी दिया कि मास्क न पहनने का कोई बहाना नहीं हो सकता है। ट्विटर पर भी रोमन रेंस की काफी तारीफ हो रही है।

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के मास्क पहनने को लेकर किसने क्या कहा:

(रोमन रेंस का क्राउड के बीच में जाने से पहले मास्क पहनना एक जबरदस्त हील मूव और जिम्मेदारी वाला काम भी था।)

(रोमन रेंस ने जैसे ही मास्क पहना वो उसी वक्त बेबीफेस बन गए।)

(रोमन अगर WWE पीपीवी के मेन इवेंट में लड़ते हुए मास्क पहन सकते हैं, तो आप भी वॉलमार्ट में शॉपिंग करते हुए 2 सैकेंड के लिए पहन सकते हैं।)

(मास्क पहने। अगर वो पहन सकते हैं, तो आपको भी पहनना चाहिए।)

(अगर रोमन रेंस मास्क पहनकर पूरे एरीना में लड़ सकते हैं, तो आप ग्रोसरी स्टोर पर जाते हुए भी पहन सकते हैं।)

(कोविड 19 कितना गंभीर है? रोमन रेंस ने Extreme Rules मैच में डीमन का सामना करते हुए फैंस के बीच जाने से पहले मास्क पहना।)

(रोमन रेंस ने क्राउड के बीच में लड़ने से पहले मास्क पहना। सुरक्षित रहना ही सही विकल्प है।)

(रोमन रेंस ने जब क्राउड के बीच में जाने से पहले मास्क पहना, तो इसमें कॉमेडी वेल्यू के साथ क्लास भी थी। उन्होंने दिखाया कि आज के समय में मास्क पहनना कितना जरूरी है)

(रोमन रेंस का क्राउड के बीच में जाने से पहले मास्क पहनना शानदार मूव था। उनकी मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए कोरोना उनके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है)

(रोमन रेंस अगर पीपीवी मेन इवेंट में मास्क पहनकर रेसलिंग कर सकते हैं, तो आपके पास कोई भी बहाना नहीं होना चाहिए।)

Quick Links