WWE लाइव इवेंट के दौरान फैंस ने केविन ओवंस का उड़ाया मजाक

केविन ओवंस हमेशा फैंस के निशाने पर रहते है। एक बार फिर केविन ओवंस के साथ ऐसा ही हुआ। इस हफ्ते सॉल्ट लेक में हुए लाइव इवेंट में केविन ओवंस का मुकाबला सैमी जेन से हुआ था। केविन ओवंस ने जेन को पावरबॉम्ब दिया, और जीत हासिल की। इसके बाद हमेशा की तरह उनका एक्शन फैंस के लिए मजेदार रहा। यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवंस जीतने के बाद रिंग के चारों ओर अपनी बेल्ट लेकर घूम रहे थे, लेकिन हमेेशा की तरह उन्हें वो ही रिस्पॉन्स मिला।

Ad
youtube-cover
Ad

केविन ओवंस जब से WWE में आए तब से फैंस ने कई बार उनका मजाक बनाया है। 99% हमेशा फैंस ने उनकी इनसल्ट की। और वो अभी भी इसी चीज से प्यार करते है। इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। ऐसा ही कुछ रोमन रेंस के साथ भी होता है। इस इवेंट में ये मैच काफी अच्छा था। यहां दोनों ने टेबल, कुर्सी सभी चीजों का उपयोग किया। जैसे ही केविन ओवंस रिंग से बाहर जा रहे थे, तो फैंस उनके खिलाफ चैंट करने में लगे थे। फैंस उनका काफी मजाक बनाने में लगे हुए थे। कई बार इसका असर केविन ओवंस के चेहर पर भी दिखाई दिया। लेकिन केविन ओवंस भी इसके लिए तैयार थे। मैच के बाद उन्होंने बाहर आकर फैंस को जवाब भी दिया। उनका कहना था कि," तुम सब मेरे जैसे कभी नहीं बन सकते हो। साथ ही उन्होंने कुछ आपत्तिजनकर शब्द भी फैंस के लिए उपयोग किए। हालांकि फैंस ने इसे मैनेज कर लिया, लेकिन कुछ फिर भी चीयर कर रहे थे। इसके बाद केविन ओवंस यहीं नहीं रूके, उन्होंने दोबारा रिंग में जाकर अपनी जीत को सेलीब्रेट किया। अफवाहें ये सामने आ रही है कि, फास्टलेन में केविन ओवंस का मुकाबला गोल्डबर्ग के साथ हो सकता है। इसके बाद उनकी लड़ाई क्रिस जैरिको के साथ हो सकती है। जिसका असर रैसलमेनिया 33 में भी दिखाई देगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications