WWE आज दुनिया भर में इतना लोकप्रिय बन चुका है कि इसके कई लाखों नहीं करोड़ों दर्शक हैं। यह दर्शक WWE में अपने पसंदीदा रैसलरों को रैसलिंग करते हुए देखते हैं। और उन रैसलर के हर बुरे या भले समय में उसका साथ देते हैं। यही नहीं रैसलर भी एरीना में बैठे अपने हर एक फैन को एंटरटेन करने के लिए रिंग में अपनी जान की परवाह ना करते हुए कई खतरनाक मूव परफॉर्म करते हैं। इस प्रकार हमें WWE में रैसलर और फैन के बीच एक कमाल का रिश्ता देखने को मिलता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक WWE फैन ने अपनी स्टोरी बताई। Prowrestlingsheet.com की एक्सक्लूज़िव रिपोर्ट के जरिए हमें इसके बारे में जानकारी लगी। जहां उस फैन ने बताया कि किस प्रकार एक WWE रैसलर ने उनकी जान बचाई।
वर्तमान में WWE के स्मैकडाउन लाइव ब्रांड में रैसलिंग करने वाले मुस्तफा अली वह रैसलर हैं, जिन्होंने अपने एक फैन की लाइफ बचाई और उन्हें मानसिक रूप से ठीक होने में मदद की। मुस्तफा अली के उस फैन का नाम माइकल ग्रीन है।
हाल ही में माइकल ग्रीन ने बताया कि एक समय ऐसा था जब वो काफी मानसिक रूप से टूट चुके थे। और उनके सामने अपनी जान देने के अलावा कोई और दूसरा रास्ता नहीं दिख रहा था। तब मुस्तफा अली ने उन्हें सोशल मीडिया की सहायता से एक वीडियो संदेश पहुंचाया, जिसमें मुस्तफा अली ने माइकल ग्रीन को हार ना मानने और समस्याओं का सामना करने की बात समझाई।
इस वीडियो को देखने के बाद माइकल ग्रीन रोने लगे और अपनी पत्नी के साथ मिलकर किसी तरह से उन्होंने अपने इस मानसिक तनाव का सामना किया। वे आज जीवित हैं और इसका श्रेय वह मुस्तफा अली को देते हैं। वो इस बात को कभी ना भूलें इसलिए उन्होंने अपने हाथ में यह टैटू भी बनवाया है।
![michael tatoo's](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b3d70-15472082593593-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b3d70-15472082593593-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b3d70-15472082593593-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b3d70-15472082593593-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b3d70-15472082593593-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b3d70-15472082593593-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b3d70-15472082593593-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b3d70-15472082593593-800.jpg 1920w)
अगर आपको नहीं पता हो तो हम बता दें की मुस्तफा अली ने हाल ही में स्मैकडाउन लाइव में WWE 205 से अपना डेब्यू किया है। और कुछ ही दिनों में उन्होंने एजे स्टाइल, डेनियल ब्रायन जैसे दिग्गज रैसलरों के साथ शानदार मुकाबले भी लड़े। रैसलर बनने से पहले मुस्तफा अली एक पुलिस ऑफिसर थे, जो लोगों की मदद किया करते थे लेकिन मुस्तफा अली ने अपनी जॉब छोड़ने के बाद भी लोगों की मदद करना बंद नहीं किया। जो उनकी शानदार चरित्र को दर्शाता है।
Get WWE News in Hindi Here